एक्सप्लोरर

'भूल भुलैया' के सीक्वल में क्यों नजर नहीं आए अक्षय कुमार ? एक्टर ने वजह का किया खुलासा, बोले- 'मुझे निकाल दिया...'

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी क्यों छोड़ी थी. वहीं एक्टर ने हेरा-फेरी 3 को लेकर भी बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Akshay Kumar On Removing From Bhool Bhulaiyaa Sequels:  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं. उन्होंने एक्शन अवतार में ही नहीं अपने कॉमिक रोल्स से भी दर्शकों का दिल जीता है. एक्टर की 2007 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ आई थी जो ब्लॉकबस्टर रही थी और बाद में क्लासिक बन गई. इसके बाद ‘भूल भुलैया’ के दो सीक्वल भी बने. हालांकि, दोनों सीक्वल में अक्षय को रिप्लेस कर दिया गया और कार्तिक आर्यन ने इनमें लीड रोल प्ले किया. वहीं स्काई फोर्स स्टार अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी को छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

भूल भुलैया सीक्वल में क्यों नजर नहीं आए अक्षय कुमार?
बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों वीर पहाड़िया संग अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ी कुमार ने अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर स्काई फोर्स के बारे में बात की, वहीं इस दौरान अक्षय ने फैंस के कुछ सवालों के जवाब भी दिए. दरअसल दर्शकों में से किसी ने कहा कि उन्होंने भूल भुलैया 2 और 3 नहीं देखी क्योंकि खिलाड़ी कुमार इसका हिस्सा नहीं थे. जब उनसे पूछा गया कि वे भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से अलग क्यों हो गए, तो अभिनेता ने कहा, “बेटा, मुझे निकल दिया था. बस इतना ही.”

अक्षय़ कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ पर दिया अपडेट
‘भूल भुलैया’ पर चर्चा करने के अलावा, अक्षय ने अपनी मच अवेटेड फिल्म, ‘हेरा फेरी 3’ पर भी एक अपडेट दिया. उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि मैं हेरा फेरी 3 शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं. मुझे नहीं पता, लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह इस साल शुरू हो जाएगी." अभिनेता ने कहा, “जब हमने हेरा फेरी शुरू की थी, तो हमें नहीं पता था कि यह इतनी पॉपुलप हो जाएगी. जब मैंने फिल्म देखी तो भी मुझे समझ नहीं आया. हाँ, यह मज़ेदार था, लेकिन हममें से किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि बाबू भैया, राजू और श्याम के किरदार एक कल्ट बन जायेंगे.”

स्काई फोर्स कब हो रही रिलीज?

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित, स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस वीकेंड के मौके पर 24 जनवरी, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म भारत के पहली एयर स्ट्राइक की सच्ची कहानी पर बेस्ड है.  स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी अहम रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:-Azaad Box Office Collection Day 5: राशा-अमन की ‘आजाद’ हुई फ्लॉप! लाखों कमाना भी हो रहा मुश्किल, 5 दिन का कलेक्शन शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget