एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मिशन मंगल' को महिला केंद्रित कहते हैं तो गुस्सा आता है

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' के महिला केंद्रित फिल्म नहीं हैं, जब कोई इसे महिला केंद्रित कहता है तो उन्हें गुस्सा आने लगता है.

अक्षय कुमार माहवारी और महिलाओं की स्वच्छता जैसे विषयों को अपनी फिल्मों में दिखा चुके हैं और अब उनका प्रयास समाज में मौजूद लैंगिक रूढ़ियों को खत्म करने की है. लैंगिक समानता की जरूरत पर जोर देने के लिए उन्होंने असल जिंदगी के कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए हैं.

अपनी आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोश्नल इवेंट में अक्षय कुमार ने कहा, "एक महिला जो अपने घर के हिसाब का ध्यान रखती है और देश के वित्त का भी प्रबंध करती है. पहले वह देश के रक्षा मंत्रालय में थीं. बदलाव आ रहा है." वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बात कर रहे थे, जिन्होंने अब तक पुरुष प्रधान रही सरकार में प्रमुख पदों पर काम किया है.

इसी तरह से अक्षय की आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' में भी उन पांच महिला वैज्ञानिकों के बारे में दिखाया गया है जिन्होंने मंगल पर उपग्रह भेजने के लिए जी तोड़ मेहनत की. फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन इन महिला वैज्ञानिकों के किरदार को निभाती दिखेंगी.

हालांकि अक्षय इसे एक 'महिला केंद्रित फिल्म' मानने को तैयार नहीं है. अक्षय का कहना है, "जब कोई इसे महिला क्रेन्द्रित फिल्म कहता है तब मैं चिढ़ जाता हूं. महिला क्रेन्द्रित फिल्म से आपका क्या मतलब है? अगर हम सब बराबर है तो महिला केंद्रित या पुरूष केंद्रित जैसी कोई चीज होनी ही नहीं चाहिए, यह बस एक फिल्म है." इस मौके पर अक्षय ने बच्चों को समान अवसर प्रदान करने की जरूरत पर भी बात की.

अक्षय ने कहा, "बचपन से मैं देखता आ रहा हूं कि जब कोई बच्ची वैज्ञानिक या इंजीनियर बनना चाहती है तो उसके माता-पिता उसे यह कहकर हतोत्साहित करते हैं कि ये पुरूष-प्रधान पेशे हैं. उन्हें डॉक्टर या नर्स बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. हमारे इतिहास की किताबों में भी महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों के बारे में अधिक बताया गया है. मुझे लगता है कि इसे बदलने का वक्त अब आ चुका है और इसकी शुरुआत हो चुकी है."

जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
14 August Movie Release: 'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget