एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार छोड़ेंगे कनाडा की नागरिकता, भारतीय पासपोर्ट के लिए दी अर्जी

अक्षय कुमार ने ऐलान किया है कि वो कनाडा की नागरिकता छोड़ने जा रहे हैं और उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अर्जी दे दी है.

मुंबई: तकरीबन सात साल पहले भारत की नागरिकता छोड़कर कनाडा के नागरिकता अपनाने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने ऐलान किया है कि वो कनाडा की नागरिकता छोड़ने जा रहे हैं और उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अर्जी दे दी है. अक्षय कुमार ने यह खुलासा शुक्रवार को मशहूर अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के शिखर सम्मेलन में किया.

अक्षय कुमार ने इस बात का ऐलान करने से पहले बताया कि आखिरकार क्यों उन्होंने सात साल पहले कनाडा की नागरिकता ले ली थी. एक सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा कि उस दौरान उनकी लगातार 14 फिल्में फ्लॉप हो गयीं थीं और उन्हें लग रहा था कि उन्हें एक्टिंग के अलावा कुछ और करना पड़ेगा. उन्होंने आगे बताया कि ऐसे में कनाडा में रह रहे उनके एक बेहद करीबी मित्र ने कनाडा में आकर साथ में कुछ काम करने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था और वहां की नागरिकता हासिल करने की प्रकिया शुरू कर दी थी.

अक्षय ने कहा कि उन्होंने फैसला कर लिया था कि उनकी बची हुई एक-दो फिल्मों की शूटिंग खत्म कर वो कनाडा चले जाएंगे, मगर फिर संयोग से उनकी 15वीं फिल्म हिट हो गयी और उन्होंने कनाडा जाने का इरादा छोड़ दिया और यही काम करते रहे और कनाडा की नागरिकता छोड़ देने पर भी ध्यान नहीं दिया.

मगर अब अक्षय का कहना है कि वो किसी को उनकी देशभक्ति पर उंगली उठाने का मौका नहीं देना चाहते हैं और यही वजह कि उन्होंने फिर से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए अर्जी दे दी है. उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए पासपोर्ट की कॉपी दिखाने पड़ेगी, जो कि काफी दुखद है.

उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनावों के दौरान अक्षय कुमार द्वारा वोट नहीं डाल पाने के बाद उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर उनकी कड़ी आलोचना हुई थी, जिसके कुछ दिनों बाद अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए इस बात को कुबूल किया था कि उन्होंने सात साल पहले कनाडा की नागरिकता हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget