एक्सप्लोरर

क्या 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' 15 अगस्त को होंगी रिलीज? जानिए अक्षय कुमार ने‌ क्या कहा

अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज के टलने के बाद इसी तरह की चर्चा शूरू हुई थी. इसके बाद इस फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों का खंडन करते हुए पहले सिनेमा घरों में ही अपनी फिल्म को  रिलीज करने को लेकर इंतजार करने की बात कही थी.

मुंबईः कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन जैसे हालात हैं और ऐसे में देशभर के ज्यादतर राज्यों में सिनेमाघर बंद हैं. ऐसे में बॉलीवुड की फिल्मो की रिलीज का शेड्यूल फिर से गड़बड़ाया गया है और बड़ी-बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार हैं.

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को तो वही उनकी 'बेल बॉटम' 28 मई‌ को सिनेमा घरों में रिलीज की जानी थी. मगर लॉकडाउन के चलते दोनों फिल्मों की रिलीज टल गई है. ऐसे में अब इस बात को लेकर चर्चा होने लगी है कि हालात के जल्द सामान्य होने के बाद अक्षय कुमार की दोनों ही फिल्मों को एक ही दिन यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. 

लेकिन इसे लेकर अब खु्द अक्षय कुमार ने एक बयान जारी कर अपनी सफाई जारी की है. अक्षय कुमार की ओर से एबीपी न्यूज़ को भेजे गये बयान में कहा गया है, "सूर्यवंशी और बेल बॉटम की रिलीज को लेकर मेरे फैन्स की उत्सुकता और आतुरता को देखकर मैं बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं और ऐसे में मैं सभी का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मगर फिलहाल ये कयास से अधिक कुछ नहीं है कि ये दोनों फिल्में इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही है. दोनों ही फिल्मों के निर्माता फिल्मों की रिलीज की तारीख को लेकर कोशिशों में जुटे हुए हैं और इन्हें लेकर सही समय पर ऐलान करेंगे."

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते अक्षय कुमार-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' पिछले साल की तरह ही इस साल भी अपनी रिलीज की डेट मिस कर गई. इसे सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की चर्चा भी बार-बार होती रही है मगर इसके मेकर्स ने इसे सीधे तौर पर ओटीटी पर रिलीज करने की खबरों से इनकार किया है.

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं Priyanka Chopra-Shahrukh Khan की नजदीकियां, फिर ऐसे आई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें
Welcome To The Jungle BO Collection: 120 करोड़ के पार जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन
120 करोड़ के पार जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget