एक्सप्लोरर

Ram Setu Release Date: इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'राम सेतु', 12 बजे शेयर करने वाले हैं कुछ खास

Ram Setu: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

Ram Setu Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. आज नवरात्रि के मौके पर अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों पर धमाल मचाने वाली है. ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. वह आज फिल्म की पहली झलक भी दिखाने वाले हैं. ये झलक दोपहर 12 बजे शेयर करेंगे.

अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-जुड़िए हमारे साथ और बनिए इस रोमांचक सफ़र का हिस्सा… राम सेतु की दुनिया भर में पहली झलक, आज दोपहर 12 बजे. Are you all set? राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में, दुनियाभर में. पोस्टर में फिल्म के कुछ सीन्स की झलक दिखाई हुई है.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

राम सेतु के डिजिटल पार्टनर प्राइम वीडियोज हैं. सिनेमाघरों पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. अक्षय ने पोस्टर के जरिए पहले ही फिल्म के ओटीटी पार्टनर की जानकारी दे दी है.

राम सेतु की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. वहीं अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस कैप ऑफ गुड फिल्म्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो, लायका प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है. राम सेतु के बाद वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे. इसके अलावा वह राधिका मदान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे जिसका टाइटल अभी तक फाइनल नहीं है.

ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा को बड़ी राहत, एक्ट्रेस के हक में आया 29 लाख विदेशी कर क्रेडिट विवाद का फैसला

‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने के विवाद के बीच Indian Idol 13 में पहुंचीं फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ ने कुछ यूं किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget