एक्सप्लोरर

Brahmastra Review: नीतू कपूर से अक्षय कुमार तक...बॉलीवुड सेलेब्‍स ने की ‘ब्रह्मास्त्र’ की जमकर तारीफ

Bollywood Celebs On Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिव्‍यू दे रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्‍स इसकी तारीफ करते नजर आए हैं.

Bollywood On Brahmastra: काफी लंबे समय से अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) निर्देशित फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की चर्चा हो रही थी. अब यह फाइनली सिनेमाघरों में दस्‍तक दे चुकी है. फैंटेसी बेस्‍ड फिल्‍म होने की वजह से लोगों में ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला. हालांकि रिलीज के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. ज्‍यादातर निगेटिव रिव्‍यू ही सामने आ रहे हैं. स्‍टोरी को लेकर अयान की आलोचना हो रही है, मगर विजुअल्‍स के मामले में लोगों को यह फिल्‍म अट्रैक्‍ट कर रही है.

फिल्‍म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के आ रहे रिएक्‍शन से ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर ये बातें सामने आई हैं. इन सबके बीच कई बॉलीवुड सेलेब्‍स ने भी फिल्‍म देख ली है और उन्‍हें यह काफी पसंद आई है. रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से लेकर इंडस्‍ट्री से उनके दोस्‍त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और श्रिया पिलगांवकर ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तारीफ की है.

नीतू ने बताया आउटस्‍टैंडिंग, अक्षय को लगीं मौनी दमदार 

अक्षय ने खास तौर से मौनी रॉय की भी तारीफ की है. उन्‍हें मौनी का परफॉर्मेंस काफी शानदार लगा और कहा कि वह यूं ही चमकते रहें. मौनी के लिए यह बेस्‍ट कॉम्‍प्‍लीमेंट्स में से एक जरूर होगा. नीतू को एक वीडियो में फिल्‍म का अंत मनोरंजक और आउटस्‍टैंडिंग बताते सुना गया है.  


Brahmastra Review: नीतू कपूर से अक्षय कुमार तक...बॉलीवुड सेलेब्‍स ने की ‘ब्रह्मास्त्र’ की जमकर तारीफ

‘ब्रह्मास्त्र’ बनाने के लिए शनाया ने अयान को कहा शुक्रिया

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्‍म बनाने के लिए अयान का शुक्रिया अदा किया है. शनाया के बारे में बता दें कि वह भी जल्‍द बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं. करण जौहर उन्‍हें ग्रैंड तरीके से लॉन्‍च करने वाले हैं.

कुब्रा सेठ ने कहा- वीएफएक्‍स का हुआ बेस्‍ट इस्‍तेमाल 

कुब्रा सेठ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर ‘ब्रह्मास्त्र’ की जमकर तारीफ की है और लोगों को सिनेमाघरों में जाकर फिल्‍म देखने की अपील की है. उन्‍होंने फिल्‍म में अब तक का सबसे बेस्‍ट वीएफएक्‍स इस्‍तेमाल होने की बात कही है, जिसे देशवासियों ने पहले कभी नहीं देखा होगा.

नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ पर अयान काफी सालों से काम कर रहे थे. वह इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर ही नहीं बल्कि राइटर भी हैं. उन्‍होंने फिल्‍म में अस्‍त्रों की कहानी बताई है और इसके लिए अपनी एक फैंटेसी की दुनिया क्रियेट की है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. वहीं अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं.


Brahmastra Review: नीतू कपूर से अक्षय कुमार तक...बॉलीवुड सेलेब्‍स ने की ‘ब्रह्मास्त्र’ की जमकर तारीफ

रणबीर (Ranbir Kapoor)-आलिया (Alia Bhatt) को एक साथ स्‍क्रीन पर रोमांस करते देखने वालों की इच्‍छा भी इस फिल्‍म से पूरी हो गई है. अब सभी की नजरें ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर है, क्‍योंकि पिछले काफी समय से बॉलीवुड की फिल्‍मों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें:- 

करण जौहर के धमाकेदार चैट शो Koffee With Karan के 8वें सीजन का भी एलान, जल्‍द होगा स्‍ट्रीम

बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर प्‍यारी तस्‍वीर शेयर कर क्‍या Surbhi Chandna ने रिलेशनिशप को किया ऑफिशियल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget