एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने बताई अपना नाम बदलने के पीछे की कहानी, संजय दत्त के जीजा से जुड़ा है खास कनेक्शन

Akshay Kumar Real Name: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के असली नाम से कम ही लोग वाकिफ है. हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपना नाम बदलने के पीछे क किस्सा सुनाया है.

Akshay Kumar Real Name: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हुई है. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'सरफिरा' ने तीन दिनों में अब तक 9.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें एक्टर ने अपने नाम बदलने के पीछे की कहानी भी बताई है. बता दें कि यह अक्षय कुमार का असली नाम नहीं है.

राजीव भाटिया है अक्षय का असली नाम

अक्षय कुमार के असली नाम से आप शायद ही वाकिफ हो. अक्षय कुमार ने अपना नाम और सरनेम दोनों ही बदला था. अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है. उनके पिता का नाम हरिओम भाटिया था. जबकि उनकी मां का नाम अरुणा भाटिया था. अक्षय ने बॉलीवुड से जुड़ने के बाद अपने नाम में बदलाव कर लिया था.

अक्षय ने सुनाई नाम बदलने के पीछे की कहानी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने हाल ही में Galatta Plus को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने नाम बदलने के पीछे का किस्सा सुनाया. उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने नाम बदलने का फैसला लिया था तब उनके पिता ने पूछा था कि उन्हें क्या परेशानी है.

अक्षय कुमार से इंटरव्यू के दौरान उनकी फिल्म 'आज' को लेकर सवाल किया गया. इसके बाद एक्टर कहा कि, 'क्या आप जानते हैं कि फिल्म में कुमार गौरव का नाम क्या था? अक्षय! इसी तरह मेरा नाम पड़ा. बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मेरा असली नाम राजीव है और शूटिंग के दौरान मैंने यूं ही पूछा कि फिल्म में हीरो का नाम क्या है, तो उन्होंने कहा अक्षय, मैंने उनसे कहा- मैं अपना नाम अक्षय ही रखना चाहता हूं.' फिर राजीव भाटिया इस तरह से अक्षय कुमार बन गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने आगे बताया कि, 'वैसे राजीव भी अच्छा नाम है. उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, लेकिन मैंने बस यूं ही बदल लिया था. ऐसा नहीं है कि किसी पंडित या फिर किसी और के कहने पर मैंने अपना नाम बदला. जब मेरे पिता ने मुझसे इस बारे में पूछा तो मैंने कहा, मेरी पहली फिल्म में हीरो का नाम अक्षय था, इसलिए मैं भी अपना नाम यही रखूंगा.' 

संजय दत्त के जीजा से खास कनेक्शन

बता दें कि फिल्म 'आज' साल 1987 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार ने सिर्फ कुछ सेकेंड्स का रोल किया था. इसके लीड एक्टर कुमार गौरव थे जो कि बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त के जीजा हैं. 'आज' में कुमार के कैरेक्टर 'अक्षय' और कुमार के नाम की मदद से अक्षय ने अपना नाम बदल लिया.

यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में किस पर भड़क गईं ऐश्वर्या राय? हाथ से किए इशारे, चेहरे पर दिखा गुस्सा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget