एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की ‘मिशन मंगल’ के आगे नहीं टिकी जॉन की ‘बाटला हाउस’, जानें कमाई

अक्षय कुमार और विद्या बालन की मल्टी स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है, जबकि जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'बाटला हाउस' का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 'बाटला हाउस', 'मिशन मंगल' से कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' को रिलीज हुए अभी बस तीन ही दिन हुए हैं और कमाई के मामले में अक्षय की फिल्म जॉन की फिल्म पर भारी पड़ती नजर आ रही है. 'मिशन मंगल' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 'बाटला हाउस' की कुल कमाई 35.29 करोड़ रुपए हुई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार को मिशन मंगल की कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "गुरुवार को 29.16 करोड़, शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 70.02 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है."

 

तरण आदर्श ने 'बाटला हाउस' की कमाई के आंकडे भी शेयर किए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज रविवार को इसके बिजनेस में तेजी आनी चाहिए. गुरुवार को 15.55 करोड़, शुक्रवार को 8.84 करोड़, शनिवार को 10.90 करोड़. भारत में अब तक कुल बिजनेस 35.29 करोड़ रुपये."

 

आपको बता दें कि ‘मिशन मंगल’ का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है. इस फिल्म में अक्षय और विद्या के अलावा तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ती कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

वहीं बात करें, ‘बाटला हाउस’ की तो, इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर और राजेश शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म को जॉन अब्राहम, दिव्या कुमार खोसला, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का हुआ बंटाधार, 'वेलकम टू द जंगल' सहित इन 4 फिल्मों का भी बिगड़ा हाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 15: 'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget