एक्सप्लोरर

जब-जब जॉन ने लिया अक्षय से पंगा, 'खिलाड़ी कुमार' ने चखा दिया मजा, अब 15 अगस्त को फिर से भिड़ेंगे दोनों

Akshay Kumar And John Abraham Box Office Clash: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का 15 अगस्त पर तीसरी बार बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. इससे पहले दोनों की बॉक्स ऑफिस लड़ाई में किसने बाजी मारी थी.

Akshay Kumar And John Abraham Box Office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर से 15 अगस्त को धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'खेल-खेल में' इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. अक्षय के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान और एम्मी विर्क जैसे सितारें भी नजर आने वाले हैं. पहले 15 अगस्त पर अजय देवगन और अल्लू अर्जुन की फिल्में रिलीज होनी थी. हालांकि इनकी रिलीज टलने के बाद अक्षय कुमार ने यह सुनहरा मौका लपक लिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

15 अगस्त पर 'खेल-खेल में' के अलावा अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी रिलीज होने वाली थी. हालांकि इन दोनों फिल्मों की रिलीज टल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रह है कि ये दोनों बड़ी फिल्में अब इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. हालांकि अक्षय का क्लैश अब जॉन अब्राहम के साथ होगा. 15 अगस्त पर जॉन की फिल्म वेदा भी रिलीज होने वाली है.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने साथ में भी फिल्में की है. हालांकि दोनों अब तक 15 अगस्त पर 2 बार भिड़ चुके हैं. वहीं अब दोनों का तीसरी बार 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. लेकिन इसके साथ ही जानते है कि इससे पहले जब दोनों 15 अगस्त पर आमने-सामने थे तो इस मुकाबले में दोनों बार जीत किसकी हुई.

2019 में मिशन मंगल और बाटला हाउस का हुआ था क्लैश

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

साल 2019 में 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेसेस अहम रोल में थी. जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं 15 अगस्त 2019 को जॉन की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हुई थी. निखिल आडवणी इस फिल्म के डायरेक्टर थे. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 97.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकन जॉन अक्षय से काफी पीछे रह गए थे. 

2018 में गोल्ड और सत्यमेव जयते का हुआ था क्लैश

2019 से पहले साल 2018 में 15 अगस्त के मौके पर जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस क्लैश पहली बार हुआ था और यह मुकाबला भी अक्षय कुमार ने अपने नाम किया था. तब अक्षय की फिल्म गोल्ड रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ मौनी रॉय नजर आई थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 107.37 करोड़ रुपये बटोरे थे. जबकि जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते की कमाई 89 करोड़ रूपये रही थी. इस मुकाबले में भी जॉन अक्षय से पिछड़ गए थे.

यह भी पढ़ें: सीरियल में किया काम, ऐश्वर्या-ऋतिक के बैकग्राउंड डांसर बने, ऐसा था सुशांत सिंह राजपूत का Tv एक्टर से बॉलीवुड स्टार तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget