एक्सप्लोरर

Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी'

Akshay Kumar Post: अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है.

Akshay Kumar Indian Citizenship: अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं. उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दे दी है. अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता था.

अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. साथ ही फैंस को बता दिया है कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं. अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की बधाई. जय हिंद.'

फैंस ने जताई खुशी

अक्षय कुमार के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर आपने हेटर्स के मुंह पर चमाचा मार दिया, स्वतंत्रता दिवस की बधाई. वहीं एक ने लिखा- आखिरकार आ गया इंडियन सिटिजनशिप का बुलावा. हेटर्स अब तिस टॉपिक को लेकर ट्रोल करोगे. एक यूजर ने लिखा- सबकी बोलती बंद अब.

अक्षय कुमार ने 2019 में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ओएमजी 2 में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनी है जिसे बखूबी दिखाया गया है. ओएमजी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से हुई है.

ओएमजी 2 के बाद अक्षय जल्द ही सोराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को गले लगाने पर महेश भट्ट हुए थे ट्रोल, अब बेटी Pooja Bhatt ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'वो दूसरों से किस मांगती हैं..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget