एक्सप्लोरर

Akshay Emraan Selfie: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय के साथ खींची सेल्फी, यूजर्स बोले- आ रहे हैं सलमान भाई

Akshay Kumar Akshay Kumar Selfie: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की एक मजेदार फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों सितारे ऐश्वर्या राय के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

Akshay Kumar Akshay Kumar Selfie: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी नई फिल्म सेल्फी (Selfie) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने मजेदार फोटो शेयर की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस तस्वीर में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को देखकर यूजर्स को अब सलमान खान की याद आ गई. 

अक्षय ने इमरान संग शेयर की मजेदार फोटो

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों सितारे ऐश्वर्या राय के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान इमरान और अक्षय ब्लैक कलर की शर्ट में दिख रहे हैं और कैमरे स्माइल कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फैंस को याद आए सलमान खान

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं और इमरान हाशमी ने काले काले नैना के साथ काले काले कपड़े पहनकर मैच करने की कोशिश की'. इसके साथ ही अक्षय ने कैप्शन में हैशटैग के साथ सेल्फी विद ऐश्वर्या राय बच्चन लिखा है. हालांकि, इस फनी पोस्ट पर ऐश्वर्या ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन यूजर्स सलमान खान का नाम लेकर खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आ रहा सलमान खान'. दूसरे ने कमेंट किया, 'कहां है सलमान खान?' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'सलमान खान कोने में रो रहे हैं'.


Akshay Emraan Selfie: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय के साथ खींची सेल्फी, यूजर्स बोले- आ रहे हैं सलमान भाई

मालूम हो कि कुछ समय पहले सलमान खान और ऐश्वर्य राय के अफेयर की खबरें सामने आई थीं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचा ली.

इस दिन रिलीज होगी 'सेल्फी'

बता दें कि 'सेल्फी' (Selfie) एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया है. इससे पहले वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ गुड न्यूज फिल्म के लिए काम कर चुके हैं. 'सेल्फी' में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के अलावा डायना पेंटी, नुसरत भरूचा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार फिल्म के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं. ये मूवी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-Aparna Balamurali Video: अपर्णा बालामुरली को सरेआम जबरदस्ती टच करने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई लड़के की बेहूदा हरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget