एक्सप्लोरर

'हेरा फेरी 3' से परेश रावल का बाहर होना था पब्लिसिटी स्टंट? अक्षय कुमार ने बता ही दिया सच

Akshay Kumar On Hera Pheri 3 Controversy: परेश रावल का 'हेरा फेरी 3' से बाहर होकर फिर वापस आना, लोगों को पब्लिसिटी स्टंट लग रहा था. इन खबरों पर अब अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है.

'हेरा फेरी 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी से परेश रावल के बाहर होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया था. हालांकि फिर एक्टर की 'हेरा फेरी 3' में वापसी हो गई. ऐसा में कई लोगों ने दावा किया कि परेश का फिल्म से बाहर होना एक पब्लिसिटी स्टंट था. इन खबरों पर अब अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है.

अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने को पब्लिसिटी स्टंट बताने वाली खबरों को खारिज किया. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने साफ किया कि ये एक मतभेद था जो अब सुलझ गया है और अब चीजें ठीक हो गई हैं.

हेरा फेरी 3' से परेश रावल का बाहर होना था पब्लिसिटी स्टंट? अक्षय कुमार ने बता ही दिया सच

'ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था'
अक्षय कुमार ने कहा- 'नहीं, ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था. मामला लीगल हो गया था, इसलिए जब कानूनी चीजें शामिल होती हैं, तो हम इसे पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते. ये एक असली चीज है. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है. बहुत जल्द, किसी तरह की अनाउंसमेंट हो सकती है. हां कुछ उतार-चढ़ाव आए थे. लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है और हम फिर से साथ हैं और हम हमेशा साथ रहे हैं.'

अक्षय कुमार ने परेश रावल पर किया था केस
बता दें कि कुछ समय पहले परेश रावल ने खुद 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की बात कंफर्म की थी. फिल्म अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है और ऐसे में अक्षय कुमार ने एक्टर के खिलाफ ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया था. हालांकि बाद में हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' में अपनी वापसी कंफर्म की थी.

परेश रावल का 'हेरा फेरी 3' में कमबैक
परेश रावल ने कहा था- 'ऐसा तो होना ही था, लेकिन हमें कुछ चीजों को ठीक करना था. प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील, ये सभी न सिर्फ क्रिएटिव सोच वाले हैं, बल्कि पुराने दोस्त भी हैं.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget