एक्सप्लोरर

Watch: ब्रेकअप के सालों बाद एक साथ नजर आए Akshay Kumar और Raveena Tandon, शिल्पा शेट्टी को लेकर कह दी ऐसी बात!

अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो ऐसे स्टार्स हैं जिनके इश्क के चर्चे 90 के दशक में हर ओर सुनाई देते थे. अब सालों बाद दोनों एक ही मंच पर साथ नजर आए हैं और दोनों का वीडियो -तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Raveena Tondon And Akshay Kumar Seen Together: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की नजदीकियों के किस्से 90 के दशक में खूब सुनाई देते थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे के बारे में बात करने से हमेशा गुरेज किया. अब इतने सालों बाद दोनों को एक साथ एक स्टेज पर देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे रवीना टंडन और अक्षय कुमार की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी. अब इन दोनों की एक वीडियो सामने आई है. वीडियो में इस एक्स कपल को एक साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं. स्टेज पर पहुंचे अक्ष-रवीना ने न सिर्फ एक दूसरे को हग किया बल्कि एक दूसरे के साथ बातें करते भी नजर आ रहे हैं.आप भी देखें ये वीडियो...

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अक्षय और रवीना को एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2023 अवॉर्ड में एक-दूसरे के बगल में बैठे देखा गया. वीडियो में, रवीना उन्हें अपनी हील्स दिखाती हैं, जैसा कि अक्षय ने सिर हिलाया और दोनों मुस्कुराते हुए बात करते रहे. एक अन्य वीडियो में रवीना अक्षय को अवॉर्ड देती नजर आ रही हैं.

इसमें अक्षय कुमार अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर जाते हैं और रवीना के साथ गले मिलते हैं, क्योंकि दोनों फिर से बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के मिलने और एक-दूसरे को साथ में इस तरह घुलते मिलते देख हैरान रह गए. इतना ही नहीं एक अन्य वायरल वीडियो में स्टेज पर मौजूद अक्षय और रवीना शिल्पा शेट्टी का भी जिक्र करते नजर आते हैं.

स्टेज पर अक्षय से सवाल किया जाता है कि 90 के दशक का रणवीर सिंह कौन था तो कहते हैं कि गोविंदा का ड्रेसिंग काफी अलग था. वहीं जब स्टाइल के मामले में 90 के दशक की मलाइका कौन होंती तो इसपर अक्षय कुमार ममता कुलकर्णी का नाम लेते हैं, वहीं स्टेज पर मौजूद रवीना, शिल्पा शेट्टी का नाम लेती हैं. इसी के बीच रवीना कहती हैं कि मलाइका तो खुद 90 के दशक की हैं. 

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

रवीना टंडन और अक्षय कुमार को दो दशक से भी ज्यादा समय बाद एक साथ इस तरह स्पॉट किया गया है. ऐसे में इसे लेकर फैंस की हैरानी तो बनती है. इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, “ये क्या देखा लिया…. असाअम्म्म्मभाववव्व!!!“ एक अन्य ने यूजर ने लिखा,” यह दिखाता है कि जैसे-जैसे समय बीतता है चीजें अपने आप बेहतर होती जाती हैं और आप जीवन में आगे बढ़ते हैं .. इसलिए आज के दिल को टूटना बहुत मुश्किल नहीं है 10 साल बाद आप इस पर हंस रहे होंगे.”

यह भी पढ़ें- आमिर खान की बेटी के बर्थडे को फातिमा सना शेख ने ऐसे बना दिया बेहद खास, दोनों की ऐसी बॉन्डिंग पहले नहीं देखी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget