एक्सप्लोरर

April Fool Day: किसी ने फोन चुराकर भेजा मैरिज प्रपोजल, किसी ने हलवे में मिलाई मिर्च, अजीबोगरीब Pranks कर चुके हैं बॉलीवुड सेलेब्स

April Fool 2024: कई बार स्टार्स ने सेट पर अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक किया है और उन्हें बेवकूफ बनाया है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है

Celebs April Fool Pranks With Co-Stars: अप्रैल फूल पर दोस्त और रिश्तेदार तरह-तरह के प्रैक्स करके एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं. बी-टाउन के कई सेलेब्स भी प्रैंक करने में माहिर हैं. कई मौकों पर स्टार्स ने अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक किया है और उन्हें बेवकूफ बनाया है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार का है, जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने दोस्तों के साथ मस्खरी की है.

अक्षय कुमार ने 'जॉली एलएलबी 2' में हुमा कुरैशी के साथ काम किया है. ऐसे में अक्षय ने उनके साथ एक बार गजब का प्रैंक कर डाला. अक्षय ने हुमा का फोन चुरा लिया और कई बॉलीवुड स्टार्स को मैरिज प्रपोजल भेज दिए. जब हुमा को ये बात पता चली तो उन्हें बहुत बुरा लगा और उन्होंने सभी को मैसेज भेजकर बात साफ की. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया था.

April Fool Day: किसी ने फोन चुराकर भेजा मैरिज प्रपोजल, किसी ने हलवे में मिलाई मिर्च, अजीबोगरीब Pranks कर चुके हैं बॉलीवुड सेलेब्स

रिपोर्टर बनकर अक्षय ने किया था मौनी से मजाक
एक प्रैंक अक्षय कुमार ने मौनी रॉय के साथ भी किया दो कि रीमा कागती की स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोल्ड' में उनकी को-एक्टर थी. अक्षय ने उन्हें फोन करके ये कहा कि वे एक रिपोर्टर हैं. मौनी ने उनकी बात मान भी ली और उनसे उसी हिसाब से बात करने लगीं. काफी वक्त बाद एक्ट्रेस अक्षय की आवाज पहचान पाई थीं.

April Fool Day: किसी ने फोन चुराकर भेजा मैरिज प्रपोजल, किसी ने हलवे में मिलाई मिर्च, अजीबोगरीब Pranks कर चुके हैं बॉलीवुड सेलेब्स

सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय के साथ किया था ये प्रैंक
सभी को बेवकूफ बनाने वाले अक्षय कुमार भी प्रैंक का शिकार हो चुके हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार को कुर्सी से गिरा दिया था. इसपर मजाक करते हुए उन्होंने कहा था- 'अगर लोग मुझे परेशान करते हैं, तो मैं यही करती हूं.' हालांकि बाद में तापसी पन्नू ने ये भी कहा था कि ये सब प्री-प्लान होगा.

पानी के बदले रणबीर ने को-स्टार्स को पिला दिया था वोटका
प्रैंक करने के मामले में रणबीर कपूर भी किसी से कम नहीं हैं. 'ये जवानी है दीवानी' के सेट पर एक सीन में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन को शॉट ग्लास से शराब पीते हुए शूट करना था. ऐसे सीन्स के लिए पानी का इस्तेमाल होता है, लेकिन रणबीर ने पानी के जगह उनके ग्लास में शॉट्स भर दिए. फिर क्या था आदित्य और कल्कि ने उसे पानी समझकर पी लिया.

Revisiting Yeh Jawaani Hai Deewani 10 Years Later - UpThrust

अजय देवगन ने खिलाया था मिर्च पाउडर का पेस्ट
मस्खरी करने के मामले में अजय देवगन भी पीछे नहीं हैं. एक्टर ने 'सन ऑफ सरदार' के सेट पर को-स्टार्स को लाल मिर्च पाउडर का पेस्ट गाजर का हलवा बोलकर पेश कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद अजय के सन ऑफ सरदार के को-एक्टर अर्जन बाजवा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए किया था.

आमिर खान ने जला दिए थे फातिमा के बाल?
प्रैंक करने वाले एक्टर्स की इस लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल है. 'दंगल' के सेट पर जब फातिमा सना शेख बोर्ड गेम खेल रही थीं तो आमिर उनके पीछे कॉफी का कप लेकर बैठे थे. हालांकि ये कप खाली था लेकिन आमिर ने फातिमा को ये कहकर डरा दिया था कि उन्होंने उनके बाल जला दिए हैं. ये सुनकर फातिमा डर गई थीं और चिल्लाने भी लगी थीं.

ये भी पढ़ें: जब 10 दिन की शूटिंग के बाद डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन को कर दिया था फिल्म से बाहर, फिर इस एक्टर संग बनी थी जया बच्चन की जोड़ी

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget