एक्सप्लोरर

Akhilendra Mishra Birthday: सिनेमा में ऐसे हुआ था अखिलेंद्र मिश्रा का 'आरंभ', कभी बने रावण-कंस तो कभी क्रूर सिंह

Akhilendra Mishra: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने अदाकारी के ऐसे नमूने पेश किए, जिन्हें देखकर सब उन्हें बेहतरीन एक्टर कहने पर मजबूर हो जाते हैं.

Akhilendra Mishra Unknown Facts: हर दिन बहुत से लोग सिनेमा के रुपहले पर्दे पर अपने नाम को चमचमाता देखने का सपना लिए मुंबई आते हैं. कुछ आसमान में चमचमाते तारे की तरह चमक उठते हैं तो बहुत से टूटते तारों की तरह धरती में ही समा जाते हैं. लेकिन आज हम जन्मदिन विशेष में एक ऐसे बिहारी बाबू के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने न केवल बॉलीवुड में, बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने हुनर से सबको दीवाना बना लिया. काफी समय से दर्शकों को कभी कंस...तो कभी रावण बन डराने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेता के करियर के 'आरंभ' से लेकर अभी तक की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं...

इस सीरियल से हुआ था अखिलेंद्र मिश्रा का 'आरंभ'

पिछले कई वर्षों से सबको अपने अभिनय की 'झलकी' दिखाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा किसी जमाने में पढ़ लिखकर इंजीनियर बनने का सपना देखते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. ऐसे में पढ़ाई करते-करते ही अखिलेंद्र ने भोजपुरी थिएटर का हाथ थाम अभिनय शुरू किया. फिल्मों से पहले अखिलेंद्र ने छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाई. अभिनेता को पहली बार सीरियल 'उड़ान' में देखा गया था, लेकिन उन्हें पहचान 90 के दशक के मशहूर फैंटेसी शो 'चंद्रकांता' से मिली. 'चंद्रकांता' का वह अजीबोगरीब और डरावना क्रूर सिंह आज भी लोगों के जेहन में बखूबी बसा है. टीवी का उनका सफर यहीं नहीं रुका. इसके बाद वह एक के बाद एक सीरियल्स में काम करते गए. कभी रावण बने तो कभी 'महाभारत' में क्रूर मामा कंस बन उन्होंने दर्शकों का दिल बहलाया.

जब 'क्रूर सिंह' बने 'मिर्ची सेठ'

टीवी की दुनिया में क्रूर सिंह बन छाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा ने सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म 'धारावी' से बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसके बाद तो अखिलेंद्र कभी 'सरफरोश' के आंखों में मिर्च घोंपने वाले 'मिर्ची सेठ' बने तो कभी देशभक्त 'चंद्रशेखर आजाद'. सभी किरदारों में अभिनेता ने जी जान लगाकर पूरी शिद्दत के साथ अभिनय किया और लोगों के दिलों में बसते चले गए. अखिलेंद्र मिश्रा ने बेशक किसी भी फिल्म में लीड किरदार न निभाया हो, लेकिन उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए बहुत से साइड रोल्स से हीरो को कड़ी टक्कर दी, फिर चाहे वह सरफरोश, लगान, लाल सलाम, गंगाजल, परवाना, ये दिल, हलचल, वीर जारा, किडनैपिंग, फिदा, दिल्ली 6 या फिर रेडी ही क्यों न हो.

बड़े स्टार्स के साथ किया काम

अखिलेंद्र मिश्रा ने बॉलीवुड के ज्यादातर सभी कलाकारों के साथ काम किया है. इन सितारों में अजय देवगन, आमिर खान से लेकर परेश रावल, नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन आदि शामिल हैं. बॉलीवुड में तमाम सितारों की भीड़ में भी अखिलेंद्र ने अपने दम पर बिना किसी कॉन्टैक्ट के सिनेमा जगत में वह स्थान हासिल किया, जिसके लिए सभी तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए.

इंदौर में तापसी पन्नू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget