एक्सप्लोरर

अजय देवगन ने किया खुलासा- उनके घर भी पड़ चुकी है 'रेड'

इस अभिनेता ने बताया है कि वो कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान उनके घर रेड पड़ी थी जो लगभग 2 दिन चली थी.

नई दिल्ली: इसी महीने 16 मार्च को बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड' रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में हैं. उनके अपोजिट इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हैं. दोनों की जोड़ी इससे पहले फिल्म बादशाहों में नज़र आ चुकी हैं. इस फिल्म को लेकर अजय देवगन ने दिए ताजा इंटरव्यू में फिल्म के साथ-साथ अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में बहुत ही दिलचस्प बातें बताई हैं. इस इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया है कि एक बार उनके घर भी रेड पड़ चुकी है.

कभी आपके घर पर रेड पड़ी? इस सवाल पर अजय देवगन ने कहा, ''हाँ , एक बार मेरे यहां भी रेड पड़ी थी मुझे लगता है वह 90 के दशक की बात थी हालांकि मैं शहर में नहीं था मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था, रेड लगभग 2 दिन चली थी लेकिन अंततः ऑफिसर्स को कुछ नहीं मिला.सवाल- फिल्म रेड से कैसे जुड़ना हुआ?''

फिल्म  रेड से कैसे जुड़ना हुआ? इस सवाल पर अजय ने कहा, ''मुझे फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी और रीयल घटनाओ पर आधारित कहानी है , जिसकी वजह से मैं हाँ कहा, और मुझे कहाँ पसंद आयी.'' साथ ही किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि ''मेरा किरदार अमय पटनायक का है जो की इनका टैक्स ऑफिसर है और 80 के दशक में किस तरह से एक बहुत बड़ी रेड मारी गयी थी , उसी के इर्द गिर्द यह फिल्म घूमती है.''

इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं. अजय देवगन उनके साथ पहली बार काम कर रहे हैं. उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस सवाल पर अजय ने कहा, ''वो बहुत ही सीधा इंसान है , लेकिन काम बहुत अच्छा करता है, राजकुमार का डायरेक्शन सेन्स बहुत बढ़िया है.''

रेड फिल्म के गाने काफी सराहे जा रहे हैं ? हाँ मुझे अच्छे लिखे हुए गाने काफी पसंद आते हैं , अभी तक रिलीज हुए दोनों गाने जबरदस्त हैं और अच्छे भी लग रहे हैं .

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि खुद उनकी पत्नी काजोल से ज्यादा उनकी बेटी नीसा उनकी फिल्मों की आलोचना करती हैं. अजय ने इस बारे में खुद बताया, ''मेरे काम के बारे में काजोल से ज्यादा मेरी बेटी नीसा क्रिटिक है वह सब कुछ बोल देती है उसे कैसी भी फिल्म लगती है'.''

इन दिनों स्टार हो या ना हो फिल्म का कंटेंट अच्छा हो तो फिल्में अच्छा प्रदर्शन करने लगी है. अजय देवगन से भी पूछा गया कि इंडस्ट्री में स्टार सिस्टम ख़त्म हो रहा है, इस पर उनकी क्या रहा है तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि स्टार सिस्टम अब पहले जैसा नहीं रहा'. हम लोग लकी थे कि हमारे फैंस काफी रॉयल थे जो आज भी है और आजकल के जो दर्शक हैं वह काफी सोच समझकर के फिल्मों को देखने का चयन करते हैं. यही कारण है कि अब वही फिल्में बनानी होंगी जिन्हें दर्शक सिनेमाघर तक जा कर के देखना पसंद करें.''

क्या 'सिंघम' और 'गोलमाल' की अगली कड़ी भी आएगी? सवाल पर अजय ने कहा, ''दोनों फिल्मों की अगली कहानी भी जल्द सुनने को मिलेगी बस हमें इंतजार है एक अच्छी स्क्रिप्ट का. स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिनों में 112 करोड़ के पार हुई 'मिर्जापुर द मूवी', संडे को 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को गदर, 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
संडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने मचा दिया धमाल, 100 करोड़ के पार हुई 'हनुमान अंश', जानें- 'इरुमुडी' का कलेक्शन
संडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने मचा दिया धमाल, 'हनुमान अंश' भी खूब गरजी
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
'बिना दर्शक के थिएटर में फिल्म हिट करा सकते हैं', सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान
सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान, बोले- ' बिना दर्शक भी थिएटर में...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Embed widget