एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की अजय देवगन ने खास मुलाकात, तस्वीरों को शेयर कर कहा ये

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. जिसके बाद उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात की है.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को लॉन्च हुआ था, जिसके बाद से ही फैस बेसब्री से फिल्म आने का इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म की रिलीज के खास मौके पर अजय देवगन ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है.

राजनाथ सिंह से मिले अजय देवगन

'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज के बाद देश के रक्षा मंत्री से खास मुलाकात की एक तस्वीर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. तस्वीरों में अजय देवगन और राजनाथ सिंह को बातचीत करते देखा जा सकता है. अजय देवगन ने तस्वीरों के माध्यम से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया है.

अजय देवगन ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'भारत के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने मेरी फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' के कुछ सीन देखे. इस फिल्म में 50 साल पहले पाकिस्तान की ओर से भुज एयरबेस पर हुए हमले की कहानी दिखाई गई है. जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं. जय हिंद.'

राजनाथ सिंह ने भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए दी शुभकामना

अजय देवगन के साथ ही राजनाथ सिंह ने भी अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं. तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि 'हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अजय देवगन से मुलाकात हुई. वह एक बेहतरीन अभिनेता और एक अच्छे इंसान हैं. उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों को दर्शाते हुए एक फिल्म बनाई है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं.'

बता दें कि भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया की कहानी मुख्यतः भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक (अजय देवगन) के बहादुरी और दूरदर्शी फैसलों की बात करती है. जब पाकिस्तानी हमले से डर कर हवाई पट्टी बनाने वाले इंजीनियर भाग गए, दर्जनों सैनिक घायल होकर अस्पताल पहुंच गए तो उन्होंने पास के गांव के करीब 300 स्त्री-पुरुषों की मदद से रातोंरात फिर से हवाई पट्टी तैयार करा दी. जिससे सैनिकों को लाया वायुसेना का विमान उतर सका और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः
Shershaah Review: कैसी निकली फ़िल्म ‘शेरशाह’? आपका टाइम करेगी ख़राब या देखने के बाद बोलेंगे लाजवाब

Priyanka Chopra और Anushka Sharma ने Sridevi को उनके जन्मदिन पर किया याद, कहा- वो प्रेरणा हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget