एक्सप्लोरर

'जो भारत देश का नहीं वो हमारा नहीं, 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान

Waris Pathan On Operation Sindoor: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने ऑपरेशन सिन्दूर पर बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा जो भारत देश का नहीं हो सकता वो हमारा नहीं हो सकता.

Bollywood Celebs Silence On Operation Sindoor:  पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर उसके कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे. ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का पूरे देश ने जश्न मनाया. हालांकि एक-दो बॉलीवुड सितारों के अलावा ऑपरेशन सिन्दूर को सेलेब्स ने चुप्पी साधी हुई है. वहीं अब एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

AIMIM नेता वारिस पठान ने बॉलीवुड सेलेब्स पर उठाए सवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान वारिस पठान ने कहा, “ पहले तो जय हिंद, मैं भारत के जवानों को सलाम करता हूं. उन बहादुर जवानों को जिन्होंने दुश्मन के गढ़ में घुसकर पहले ही दिन 25 मिनट में 9 आतंकवादी कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकियों क ढेर कर दिया. सैल्यूट है भारत के जवानों को. पूरा देश भारत के जवानों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर खड़ा था और है और हमेशा खड़ा रहेगा. लेकिन ये जो सेलिब्रिटीज हैं इन्होंने चुप्पी साधी हुई है.

जो भारत देश का नहीं वो हमारा नहीं
वारिस पठान ने आगे सेलिब्रिटिज पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "इन्हें भारत से नाम मिला, यहां से दौलत कमाई, यहां से इज्जत कमाई. यहा से शौहरत कमाई और दुनियाभर में इनका नाम है. लोग उन्हें प्यार-मोहब्बत से नवाज रहे हैं. लेकिन जब ऐसा वक्त आता है तो लोगों की अपेक्षाएं होती हैं कि ये लोग भी अपनी मुंह की चुप्पी तोड़ेंगे और हमारे भारत के जवानों के साथ खड़े रहेंगे. एक अल्फाज तो कम से कम ये बोलें. कोई अल्फाज नहीं बोल रहा है और आप लोग उनको अनमोल रत्न बनाकर घूम रहे हैं. उनके पीछे एयरपोर्ट पर भाग रहे हैं. उनकी वीडियो निकाल रहे हैं, वे जिम में जा रहे हैं तो उनकी वीडियो निकाली जा रही है. खड़े हैं पार्टी के अंदर तो उनका वीडियो निकाला जा रहा है, जबकि ये एक अल्फाज नहीं बोलते तो जो भारत देश का नहीं वो हमारा नहीं.

 

सबसे बड़े सेलिब्रिटी देश के जवान हैं
उन्होंने आगे कहा कि पब्लिक के अंदर एक गुस्सा है आक्रोश है कि हमने जिनको इतनी मोहब्बत से नवाजा वे खामोश बैठे हैं. उन्हें बोलना चाहिए. हमारे बहादुर सिपाहियों का उत्साह बढ़ाओ. उनकी प्रशंसा करो कि उन्होंने बहादुरी के साथ जाकर आतंकियों को ढेर किया. हमे गर्व है अपने भारतीय जवानों पर. हमारे लिए सबसे बड़ा सेलिब्रिटी और हीरो हमारे देश का एक-एक जवान है.

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Box Office Collection Day 15: ‘रेड 2’ को चाहिए बस 15 करोड़ फिर रच देगी इतिहास, 'छावा' के बाद ऐसा करने वाली बन जाएगी दूसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget