एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 15: इतिहास रचने के लिए रेड 2’ को चाहिए बस 15 करोड़, 'छावा' के बाद ऐसा करने वाली बन जाएगी दूसरी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ ने रिलीज के दो हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई की है. ये फिल्म जबरदस्त मुनाफा कमा चुकी है. हालांकि 15वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Raid 2 Box Office Collection Day 15: अजय देवगन की ‘रेड 2’ को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म 1 मई को कई फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने सभी को पछाड़कर नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है. ये फिल्म छावा के बाद साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

रेड 2ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ ने साबित कर दिया है कि अच्छा कंटेंट और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस हो तो फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता. जो काम सलमान खान की सिंकदर, अक्षय की केसरी 2 और सनी देओल की जाट नहीं कर पाई वो अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने कर दिखाया है. महज 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दोगुने से कई गुना ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. हालांकि रिलीज के 15वें दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की गई. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ और 10वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई की.
  • 11वें दिन ‘रेड 2’ ने 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 12वें दिन फिल्म का कारोबार 4.85 करोड़ रहा.
  • 13वें दिन ‘रेड 2’ ने 4.5 करोड़ और 14वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 15वें दिन 3.00 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 136.35 करोड़ रुपये हो गया है.

रेड 2 को 150 करोड़ी बनने के लिए कितने करोड़ चाहिए?
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 136 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. अब इसे 150 करोड़ी बनने के लिए महज 15 करोड़ रुपये और चाहिए. उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी आएगी और ये 150 करोड़ का आंकडा पार कर जाएगी. इसी के साथ ‘रेड 2’ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. हालांकि 17 मई को सिनेमाघरों में टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 भी दस्तक दे रही है. इस हॉलीवुड फिल्म का काफी क्रेज है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘रेड 2’ मिशन इम्पॉसिबल 8 के आगे कैसा परफॉर्म कर पाती है.

रेड 2 स्टार कास्ट
राजकुमार गुप्ता निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अमित स्याल, वाणी कपूर और सौरभ शुकला ने अहम रोल प्ले किये हैं.ये फिल्म साल 2018 में आई रेड की सीक्वल है.

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को हॉकी से पीटने की बात पर ट्रोल हुए Tinnu Anand, बोले- मेरी बेटी की कलाई टूट गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति आदित्य ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने भी दे दिया ऐसा जवाब
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा जवाब
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget