एक्सप्लोरर

Ahmedabad Plane Crash की खबर सुन सदमे में बॉलीवुड, सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जाहिर किया है. सनी देओल, रितेश देशमुख से लेकर दिशा पाटनी तक ने इस हादसे पर शोक जताया है.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश की घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. ऐसे में इस हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्टर कर रहे हैं हैं. सनी देओल, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक ने इस हादसे पर पोस्ट किया है. सितारों ने पोस्ट के जरिए हादसे पर शोक जाहिर किया है.

अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा- 'एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं. इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं.'

सनी देओल
सनी देओल ने इस घटना पर दुख जताया और भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिवार वालों को इस बुरे समय से निपटने की ताकत दे. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं.'

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख ने लिखा- 'अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं.'

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने भी हादसे पर रिएक्ट किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'एयर इंडिया प्लेन में जो लोग थे उनकी फैमिली के दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इस मुश्किल समय में उन्हें सहने की शक्ति दे.'

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने लिखा- 'अहमदाबाद में विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया. मुझे उम्मीद है कि कुछ लोग जिंदा बच गए होंगे और उन्हें समय पर मदद मिल जाएगी. इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं. जो लोग मारे गए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस त्रासदी का सामना करने की हिम्मत मिले.

जाह्नवी कपूर
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं. ऐसी त्रासदियों का बोझ शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. यात्रियों, क्रू और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं.'

Ahmedabad Plane Crash की खबर सुन सदमे में बॉलीवुड, सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने लिखा- 'अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार बहुत दुखद और दर्दनाक है. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं, ईश्वर इस मुसीबत की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें.'

सोनू सूद
सोनू सूद ने लिखा- 'मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ लोग बचेंगे. ओम साईं राम.' अभिषेक बच्चन ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'प्रार्थना.' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी ऐड किया.

आर माधवन
आर माधवन ने लिखा- 'एआई 171, चौंकाने वाला और दिल तोड़ने वाला. पूरी तरह से निराशाजनक. सभी शोक संतप्त लोगों और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं.'

अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जन ने लिखा- 'अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद घटना से दिल टूट गया है. पीड़ितों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. ये दिल तोड़ने वाला हादसा है.'

रवि किशन
भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी हादसे पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- 'अहमदाबाद, गुजरात में हुई विमान दुर्घटना की खबर सुनकर अत्यंत स्तब्ध और व्यथित हूं. ये एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना है. राहत और बचाव कार्य में जुटी आपदा प्रबंधन टीमें पूरी निष्ठा से कोशिश कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिजनों और इस त्रासदी से प्रभावित हर व्यक्ति के साथ हैं. ईश्वर सभी को इस मुश्किल समय से उबरने की शक्ति दे.'

इसके अलावा अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, आलिया भट्ट, काजोल, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे सितारों ने भी हादसे पर दुख जताया है.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश 242 लोगों की मौत की आशंका
गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. लंदन जाने वाला यह प्लेन एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', Ram Gopal Varma ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर
'ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें', राम गोपाल वर्मा ने 'सतलुज' का रिव्यू किया शेयर
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget