एक्सप्लोरर

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोलीं दीया मिर्जा, लंबे अरसे बाद फिल्मों में एक्ट्रेसेस के लिए आया अच्छा वक्त

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर पहुंच जाने के बाद अभिनेत्रियों के लिए काम करने के अवसर घटने लगते हैं क्योंकि फिल्म निर्माता और 50 वर्ष से ऊपर के कुछ अभिनेता कम उम्र की हिरोइनों के साथ काम करने को तरजीह देते हैं.

मुंबई : अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर पहुंच जाने के बाद अभिनेत्रियों के लिए काम करने के अवसर घटने लगते हैं क्योंकि फिल्म निर्माता और 50 वर्ष से ऊपर के कुछ अभिनेता कम उम्र की हिरोइनों के साथ काम करने को तरजीह देते हैं. राजकुमार हिरानी की ‘‘ संजू ’’ से छह साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहीं दीया का मानना है कि फिल्म उद्योग 30 साल की आयु का पड़ाव पार कर चुकी अभिनेत्रियों को लेकर उतना सहज नहीं है. उन्होंने पीटीआई - भाषा को दिये गए साक्षात्कार में कहा , ‘‘ महिला कलाकारों खासतौर से जो 30 वर्ष की आयु पार कर चुकी हों उनके लिए दुर्भाग्य से अवसर कम होने लगते हैं क्योंकि कुछ फिल्म निर्माता युवा अभिनेत्रियों को कास्ट करना चाहते हैं और ज्यादातर पुरुष कलाकार जो 50 का पड़ाव कर चुके होते हैं वे भी युवा प्रतिभा के साथ काम करना चाहते हैं. ’’ बीते जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर , वहीदा रहमान और स्मिता पाटिल का उदाहरण देते हुए दीया ने कहा कि आज कलाकारों को अपने आप को आगे बढ़ाने और संभावनाएं तलाशने की जरुरत है. गुजरे जमाने की इन मशहूर अभिनेत्रियों को शादी के बाद भी फिल्में मिलती रही थीं.
36 वर्षीय दीया ने कहा कि उन्होंने सही भूमिका का इंतजार किया और कभी ऐसी भूमिकाओं को स्वीकार नहीं किया जो उन्हें सही नहीं लगी. उन्होंने कहा , ‘‘ मैंने ईरानी फिल्म पूरी करने के बाद किसी विश्वसनीय फिल्म निर्माता से फिल्म में काम करने की मुझे पेशकश किये जाने के लिये ढाई साल तक इंतजार किया. दिसंबर 2016 में मुझे ‘ संजू ’ के लिए राजकुमार हिरानी का फोन आया. मैं उस समय छुटि्टयां बिताने जा रही थी. राजू सर ने मुझे ऑफिस आने के लिए कहा क्योंकि वह मुझे फिल्म की कहानी सुनाना चाहते थे. ’’ अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्मों में दोबारा से काम करने के लिए उत्साहित थीं क्योंकि फिल्मों में काम ना करना ‘‘ भयावह ’’ था. हालांकि , दीया ने छह साल से कोई फिल्म नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने इतनी मेहनत की जितनी पूरे करियर में भी नहीं की. दीया अभी संजय दत्त की बायोपिक ‘‘ संजू ’’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं जिसमें उन्होंने दत्त की पत्नी मान्यता का किरदार निभाया है. यह फिल्म 29 जून को रिलीज होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर संग किया काम
कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
तापसी पन्नू का कंगना रनौत पर पलटवार, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget