एक्सप्लोरर

Kiara Advani On Salman: सलमान खान को देखते ही कियारा आडवानी की बोलती क्यों हो गई थी बंद? एक्ट्रेस ने खुद किया था ये खुलासा

बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान के तो सभी फैन्स हैं, चाहे वो आम जनता हो या फिर कोई सेलिब्रिटी. वैसे तो सलमान के कई चाहने वाले हैं, लेकिन इस फैन लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वह है कियारा आडवाणी का.

Kiara Advani On Salman Khan: दबंग (Dabangg) की दबंगई से सभी वाकिफ हैं, उनकी एक्टिंग, डांसिंग, पर्सनालिटी के सभी फैन हैं फिर चाहे वो आम लोग हों या फिर कोई सेलेब. इतने सारे नए स्टार्स के आने के बाद भी सलमान खान का चार्म लोगों के बीच कम नहीं हुआ है. इसलिए आज भी सलमान खान के केवल नाम से ही सिनेमाघर हाउसफुल हो जाते हैं. अब बात करते हैं उनके एक ऐसे नए फैन की जो उनको इतना पसंद करती हैं कि सल्लू मियां को देखते ही उनकी बोलती बंद हो जाती है. ये फैन और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री कियारा आडवानी हैं.

जब सलमान खान (salman khan) को देखा पहली बार

वैसे तो सलमान की पर्सनालिटी ही कुछ ऐसी दबंग है कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है, लेकिन जब कियारा (kiara advani) ने पहली बार सलमान को पास से देखा तो उन्हें देखकर वह दंग रह गईं. कियारा को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों उनके मुंह पर जैसे ताला ही पड़ गया हो. 

कियारा बनी बुत!

जिस स्टार के आप फैन हों और अचानक उसको अपने सामने देखने का मौका मिल जाए, तो ये हैरान कर देने वाला मंजर तो जरूर होता होगा. कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ भी. बाकी लोगों की तरह कियारा भी सलमान की बड़ी फैन हैं. बचपन से ही वो सलमान की फैन रहीं हैं, लेकिन जब उन्हें सलमान से बात करने का मौका मिला तो कियारा उन्हें देखकर बुत बन गईं, मानों उनकी बोलती ही बंद हो गई हो.

कियारा का बॉलीवुड से लगाव

कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक भारतीय हैं और उनकी मां जेनेविज जाफरी मुस्लिम और आधी ब्रिटिश मूल की हैं. कियारा का रुझान शुरू से ही बॉलीवुड की ओर रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है सलमान खान. बाकी लड़कियों की तरह कियारा भी सलमान की फैन हैं, लेकिन बहुत कम फैन्स होते हैं, जिन्हें सलमान को पास से देखने का मौका मिलता है. उन्हीं लकी फैन्स में कियारा का नाम भी शामिल है. हालांकि आज खुद कियारा किसी बड़ी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. कियारा ने जब पहली बार सलमान को इतने करीब से देखा तो वह स्तब्ध रह गईं. मानों जैसे कोई मोम की गुड़िया चुपचाप सलमान के सामने खड़ी हो.

जब कियारा (Kiara) ने पास से देखा सलमान (Salman) को

जब 17 साल की उम्र में कियारा को सल्लू को पास से देखने के साथ उनसे बात करने का मौका मिला तो वह उनसे हैलो करना तो दूर की बात, उनके मुंह से एक आवाज़ तक नहीं निकल पाई. ऐसा लग रहा था मानों जैसे उनके मुंह पर ताला पड़ गया हो. उस समय सलमान मुंबई के महबूब स्टूडियो में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. कियारा ने ये बात खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई कि जब उन्होंने पहली बार सलमान को इतने करीब से देखा तो वह अपनी वैनिटी वैन के बाहर फिल्म के शॉट का वेट कर रहे थे. हालांकि कियारा सलमान को पहले से जानती थीं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने सलमान को इतने करीब से देखा था.

सलमान ने संभाली सिचुएशन

सलमान का नेचर भला कौन नहीं जानता, वह तो सभी का सम्मान करते हैं चाहे वो फिर उनसे उम्र में छोटा हो या फिर उनसे बड़ा. कियारा की ऐसी हालत देखकर सलमान समझ गए कि वो उनके सामने नर्वस हो रही हैं. इसलिए कियारा को कंफर्टेबल फील कराने के लिए वह उनकी मां से बात करने लगे. अब तक कियारा का बॉलीवुड करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने एम एस धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी (M.S.Dhoni-The untold story), कलंक(Kalank), कबीर सिंह (Kabir singh) , गुड न्यूज (Good news) के अलावा भूल भूलैया-2 (Bhool Bhulaiya-2) जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं. अब कियारा का अरमान है कि वो भी बाकी एक्ट्रेसेस की तरह सलमान खान के साथ काम करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget