एक्सप्लोरर

अदनान सामी की नागरिकता पर पाकिस्तानी फैन ने किया कमेंट, सिंगर ने मजेदार जवाब से कर दिया मुंह बंद

Adnan Sami On His Citizenship: अदनान सामी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक पाकिस्तानी ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसका अदनान सामी ने मजेदार जवाब दिया है.

Adnan Sami On His Citizenship: अदनान सामी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने कई गानों को अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है, जिसको दुनिया ने खूब पसंद किया है. उनके गानों ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है.

पाकिस्तान में जन्मे अदनान सामी ने साल 2016 में अपनी नागरिकता बदलकर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी, तब से वह अपने परिवार के साथ भारत में रह रहे हैं. हाल ही में एक शख्स ने उनकी पोस्ट पर नागरिकता को लेकर कमेंट किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया. 

पाकिस्तानी शख्स ने अदनान की नागरिकता पर किया कमेंट
हाल ही में अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ मजेदार बातचीत की, जिसको उन्होंने शेयर किया. 29 अगस्त, 2024 को सिंगर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के नीचे के कमेंट्स में से एक का स्क्रीनशॉट शेयर किया.

बता दें कि उन्होंने 15 अगस्त, 2024 को भारत के स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में पोस्ट अपलोड किया था. अदनान ने लिखा, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...जय हिंद.’

पाकिस्तानी को अदनान सामी का मजेदार जवाब
इस पोस्ट पर एक पाकिस्तानी नेटिजन ने कमेंट किया, जिसमें लिखा था, ‘सही समय पर निकल गए उस्ताद यहां हमारे लगे हुए हैं.’ अपने स्वतंत्रता दिवस पोस्ट पर इस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अदनान सामी ने अपने एक्स पोस्ट के लिए एक मजेदार कैप्शन लिखा, ‘अगली बार मेरी समझदारी पर सवाल मत उठाना.’


अदनान सामी की नागरिकता पर पाकिस्तानी फैन ने किया कमेंट, सिंगर ने मजेदार जवाब से कर दिया मुंह बंद

लोगों ने अदनान के भारतीय बनने का मजाक उड़ाया
इससे पहले, ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिक बनने और अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की.

सिंगर ने खुलासा किया कि लोग उस दिन से ही उनका मजाक उड़ा रहे हैं, जब से उन्होंने घोषणा की थी कि उन्हें 2016 में भारत की नागरिकता मिल गई है. अदनान ने कहा कि लोगों ने मान लिया था कि उन्होंने पैसे के लिए ऐसा किया है. लेकिन ऐसा नहीं है.

अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में क्या बोले अदनान
अदनान ने अपने पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में कहा था, "पाकिस्तान में कुछ लोगों ने कहा उसने भारत को इसलिए चुना है क्योंकि वह वहां ज्यादा पैसे कमा रहा है. मैंने कहा माफ कीजिए, क्या आपको पता है कि मेरा फैमिली बैकग्राउंड क्या है? क्या आपको पता है कि मेरे जीवन में पैसे कभी भी कोई अहमियत नहीं रखते? मैं बहुत ही अमीर परिवार में पैदा हुआ और पला-बढ़ा, यह मेरा सौभाग्य है.’

अदनान ने क्यों ली भारतीय नागरिकता
बातचीत में अदनान सामी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान में विरासत में मिली कई महंगी चीजें छोड़ दीं और भारत के नागरिक बन गए. सिंगर ने बताया कि कैसे उनके लिए पैसे की कभी कोई समस्या नहीं रही और भारतीय नागरिक बनने के उनके फैसले के पीछे एकमात्र कारण वह प्यार, सपोर्ट और सम्मान है जो उन्हें इतने सालों में भारतीयों से मिला है.

यह भी पढ़ें: इस वीकेंड घर बैठे देखें ये नई फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स-प्राइम वीडियो सहित ओटीटी पर कंटेंट की भरमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget