एक्सप्लोरर

‘तुम बेवकूफ हो’, नागरिकता पर सवाल उठाने वाले पूर्व पाकिस्तानी अधिकारी को अदनान सामी ने दिया करारा जवाब

Adnan Sami Post: अदनान सामी ने हाल ही में उस पूर्व पाकिस्तानी अधिकारी को करारा जवाब दिया. जो उनकी भारतीय नागरिकता पर सवाल उठा रहे थे. सिंगर ने कहा कि, 'तुम बेवकूफ हो..'

Adnan Sami Latest Post: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरी देश अभी तक सदमे में हैं. इस खबर को सुनकर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी को भी गहरा झटका लगा था. इसी बीच वो पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व मंत्री फवाद अहमद हुसैन चौधरी पर निशाना साधते हुए नजर आए औऱ उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई. जानिए पूरा मामला क्या है...

अदनान सामी पर क्या बोले थे फवाद अहमद?

दरअसल हाल ही में एक्स पर एक भारतीय पत्रकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहने के केंद्र के फैसले के बारे में लिखा था. इसी पर फवाद अहमद ने कटाक्ष किया था और कहा था कि, "अदनान सामी के बारे में क्या?" साथ ही उन्होंने अदनान सामी के वजन घटाने पर भी तंज कसा और कहा, "हमारे अपने लाहौरी अदनान सामी ऐसे लग रहे हैं जैसे गुब्बारे से हवा निकल चुकी हूं...जल्दी ठीक हो जाओ."

फवाद अहमद को अदनान सामी ने लगाई लताड़

वहीं अब अदनान सामी ने भी फवाद अहमद पर पलटवार किया है. सिंगर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें लिखा कि, ‘तुम सही से समझ नहीं पाए, तुम बेवकूफ हो, मेरी जड़ें पेशावर से हैं लाहौर से नहीं. ये सोचना कि तुम (गलत) सूचना मंत्री थे और तुम्हें किसी भी सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरी तो हवा निकल गई- तुम अभी भी गुब्बारा है, और तुम विज्ञान मंत्री थे? क्या वो बकवास का विज्ञान था?? अब मुझे पता चला कि तुम्हारे नाम में 'CH' का क्या मतलब है.’

सिंगर ने किया था भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन

बता दें कि अदनान सामी का जन्म ब्रिटेन में हुआ. सिंगर के पिता पाकिस्तान से थे और उनकी मां जम्मू से थीं. लेकिन साल 2001 से अदनान भारत में ही रह रहे हैं. पहले उनके पास विजिटर वीजा था. फिर साल 2015 में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया और सरकार ने अनुरोध को मंजूरी दे दी. अब साल 2016 से अदनान सामी एक भारतीय नागरिक हैं.

ये भी पढ़ें -

व्हाइट सूट...आंखों पर चश्मा पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना कपूर, सादगी से लूटी महफिल

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? इन वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
क्या हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख? इन वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
Mini Mathur: कौन हैं 'अलायंस' की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी है खास कनेक्शन
कौन हैं 'अलायंस' की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी है खास कनेक्शन
रणवीर सिंह की Dhurandhar ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
'धुरंधर' ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget