एक्सप्लोरर

फैन के जबरदस्ती किस करने पर बोले Aditya Roy Kapur, कहा- 'वो काफी स्ट्रॉग थीं'

Aditya Roy Kapur On Fan Kissing: आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' इन दिनों काफी चर्चा में है. 17 फरवरी को ये डिज्नी प्लस हॉट पर स्ट्रीम हुई है जिसमें अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं.

Aditya Roy Kapur On Fan Kissing Him Forcefully: आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस सीरीज में वो अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला के साथ वो नजर आ रहे हैं. ये आदित्य की ओटीटी डेब्यू सीरीज भी है तो फैंस इस बात को लेकर भी खासे उत्साहित हैं. हाल ही में 'द नाइट मैनेजर' के प्रीमियर से लौट रहे आदित्य रॉय के साथ कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया था. एक महिला फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके करीब आ गई और उसने अभिनेता के गाल को चूमने की जबरन कोशिश की जिससे आदित्य बचते नजर आए. इसकी फोटो-वीडियो भी खूब वायरल हुई और सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया. अब आदित्य ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

फैन के जबरन किस पर बोले आदित्य रॉय

आदित्य रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान उस स्थिति के बारे में बात की है. द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, आदित्य ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ. ये कुछ ऐसा था जिसे मुझे उस समय संभालना था. वो काफी स्ट्रॉग थीं. इसलिए मुझे इसे संभालना पड़ा. लेकिन मैं इसे समझ सकता हूं. मैं इसे उस नज़र से नहीं देखता जहां मैं इसकी आलोचना करूंगा या इसे गलत कहूंगा. मैं इसे समझ सकता हूं, कि वो फैन अपने अभिनेता के लिए प्यार महसूस कर रही थी और मुझे लगता है कि वो इसे कैसे व्यक्त करना चाहती थी. उस पल मुझे लगा कि इसे संभालने की जरूरत है. मैंने इस घटना पर अपनी नींद नहीं खोई और ना ही जरूरत से ज्यादा इसके बारे में विचार किया.'

 

द नाइट मैनेजर से डिजिटल डेब्यू

आदित्य रॉय कपूर ने इसके अलावा अपनी वेब सीरीज को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि 'द नाइट मैनेजर' को दो भागों में क्यों बांटा गया है. इस वेब सीरीज को पसंद कर रहे दर्शक इस बात से निराश हैं कि निर्माताओं ने पूरे शो को एक हिस्से में रिलीज़ नहीं किया. इसका जवाब देते हुए, उन्होंने कहा, 'ये एक अच्छा सवाल है जिसे सामने लाने की जरूरत है. मुझे लगता है कि मैं इसका अच्छा पक्ष देख रहा हूं. लोग अगले पार्ट को लेकर उत्साहित हैं. लेकिन निश्चित रूप से मैं आपकी परेशानी को समझ सकता हूं.'

बता दें, आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉट पर स्ट्रीम हुई है और दर्शकों का इस पर अच्छा रिस्पॉन्स भी आ रहा है. आदित्य आखिरी बार 'राष्ट्र कवच ओम' फिल्म में नजर आए थे, वहीं अब उनकी फिल्म 'गुमराह' रिलीज के लिए तैयार है.  

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में ड्राइवर ने Uorfi Javed के साथ की ऐसी हरकत, लड़कियों की सेफ्टी के लिए परेशान हुईं उर्फी जावेद, उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget