एक्सप्लोरर

'आशिकी' करके छाए एक्टर ने 10 साल से नहीं दी एक हिट, फिर भी फिल्मों के लिए वसूलता है करोड़ों, जानें नेटवर्थ

Birthday Special: आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बता रहें हैं जिन्होंने अपने 15 सालों के करियर में सिर्फ दो हिट फिल्में दी हैं. इसके बावजूद उनके पास धन-दौलत की कमी नहीं है.

Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनका करियर फ्लॉप फिल्मों के साथ शुरू हुआ. हालांकि आगे चलकर उनके खाते में कुछ हिट फिल्में भी शामिल रहीं. आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बता रहें हैं जिन्होंने अपने 15 सालों के करियर में 11 फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से सिर्फ दो ही बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो पाईं.

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, आज यानी 16 नवंबर को उनका बर्थडे हैं. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ये एक्टर एक वीजे हुआ करते थे. बाद में उन्होंने सलमान खान, अजय देवगन और असिन स्टारर फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया. जी हां, हम बात कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर की, अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं.

Preview

'आशिकी 2' करके रातों-रात स्टार बने आदित्य
आदित्य रॉय कपूर ने 'लंदन ड्रीम्स' में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद एक्टर ने 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' में काम किया, लेकिन ये भी फ्लॉप साबित हुईं. आदित्य को 2013 की फिल्म 'आशिकी 2' से बड़ा ब्रेक मिला और वे रातों-रात स्टार बन गए. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर संग उनकी जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई.

Preview

15 साल के करियर में दीं सिर्फ दो हिट फिल्में
2013 में ही आदित्य रॉय कपूर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आए. ये फिल्म उनके करियर की दूसरी हिट साबित हुई. इसके बाद आदित्य ने 'फितूर', 'दावत-ए-इश्क', 'ओके जानू', 'कलंक', 'मलंग', 'सड़क 2', 'गुमराह' जैसी कई फिल्में कीं लेकिन सभी फ्लॉप हो गईं.

Preview

फिल्मों के लिए लेते हैं मोटी फीस, इतनी है नेटवर्थ
आदित्य रॉय कपूर ने 11 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं दीं. इसके बावजूद उनके पास धन-दौलत की कमी नहीं है. फ्लॉप एक्टर का टैग लगने का बावजूद वे अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं. डीएनए की मानें तो आदित्य रॉय कपूर अपनी एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए बतौर फीस लेते हैं. उनके पास अपना आलीशान घर और शानदार कार कलेक्शन मौजूद है. उनकी नेटवर्थ कुल 89 करोड़ रुपए बताई जाती है.

Preview

आदित्य रॉय कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर आदित्य रॉय कपूर आखिरी बाद हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला के साथ दिखाई दिए थे. अब एक्टर अनुराग बसु की 'मेट्रो- इन डिनो' में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में नीना गुप्ता, अनुपम खेर और अली फजल भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: डायमंड रिंग, सोने की चेन और ब्रांडेड घड़ी... पाकिस्तानी फैन ने मीका सिंह पर लुटाया करोड़ों का खजाना, देखें वीडियो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

Budget 2026-27: Mining Policy से बदलेगा India का Manufacturing Game? | Paisa Live
7 करोड़ की ज़मीन बनी 203 करोड़ | Amitabh Bachchan की Property Deal ने सबको चौंकाया | Paisa Live
Puducherry में बीच सड़क धू-धूकर जली बस, आग लगते ही मचा हड़कंप | Delhi Weather | Breaking
KGMU Dharmantaran Case : काजी ने किया खेल अब तलाश में जुटी पुलिस, मेडिकल कॉलेज ने जारी किया नोटिस
Share Market में भूचाल | 2800 अंक टूटा Sensex, Investors क्यों डर गए? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस? कहा- 'ये बहुत ज्यादा इमोशनल होगा'
हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस? कहा- 'ये बहुत ज्यादा इमोशनल होगा'
जर्मनी ने भारतीय यात्रियों को दी ट्रांजिट फ्री वीजा की सुविधा, नॉर्मल वीजा से यह कितनी अलग?
जर्मनी ने भारतीय यात्रियों को दी ट्रांजिट फ्री वीजा की सुविधा, नॉर्मल वीजा से यह कितनी अलग?
वेनेजुएला की तरह ईरान पर अमेरिका ने कब्जा किया तो सबसे ज्यादा नुकसान किसे, भारत या चीन?
वेनेजुएला की तरह ईरान पर अमेरिका ने कब्जा किया तो सबसे ज्यादा नुकसान किसे, भारत या चीन?
High Cholesterol Signs: आंखों के नीचे पड़ रहे पीले धब्बे तो न करें इग्नोर, चेहरे पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के ये 5 लक्षण
आंखों के नीचे पड़ रहे पीले धब्बे तो न करें इग्नोर, चेहरे पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के ये 5 लक्षण
Embed widget