एक्सप्लोरर

बलात्कार मामले में आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट तीन अगस्त तक बढ़ाई गई

अदालत ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट को शुक्रवार को तीन अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया.

मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट को शुक्रवार को तीन अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया.

वर्सोवा पुलिस ने 28 जून को पंचोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया था. अभिनेता को 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से छूट दी गई थी. पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "अदालत ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई तीन अगस्त तक के लिये स्थगित कर दी. तब तक पंचोली की गिरफ्तारी से छूट जारी रहेगी."

आपको बता दें कि आदित्य पंचोली ने सभी आरोपों से इनकार किया. वर्सोवा पुलिस ने पिछले महीने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 328 (ज़हर के माध्यम से चोट पहुंचाना) 384 (उगाही), 342 (गलत तरीके से कैद रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506(धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया था.

 पुलिस को दिए अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा कि वह पंचोली से 2004 में मिली थी. तब वह ‘बड़ी अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी.’’  उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि पंचोली ने उनके पेय में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था.

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि पंचोली ने उन्हें घर छोड़ने के दौरान सड़क के बीच में कार रोकी और ‘मेरे साथ जबरन संबंध बनाना शुरू कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि पंचोली ने उनकी तस्वीरें ले ली जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी और अगली बार मिलने पर पंचोली ने उनसे कहा, ‘‘ अब हम पति-पत्नी वाला रिश्ता रखते हैं और हम इसी तरह से रहेंगे.’’

पंचोली के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री का आरोप है कि पंचोली ने 2004-2006 के बीच उन्हें कई जगहों पर रखा और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget