एक्सप्लोरर

ना सुपरस्टार हैं, ना ही एक्टर, लेकिन बेशुमार दौलत के सामने कुबेर का खजाना भी है फेल, गिनते-गिनते थक जाएंगे, जानें कौन हैं

Aditya Chopra: आदित्य चोपड़ा देश के सबसे सक्सेसफुल फिल्म मेकर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं.

Aditya Chopra Net Worth:  फिल्मी सितारे वे चेहरे हो सकते हैं जिनकी वजह से मूवी देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में आते हैं, लेकिन वे निर्देशक ही होते हैं जिनका विजन स्टोरी और नैरेटिव को आगे बढ़ाता है. आज हम यहां ऐसे ही एक सफल निर्देशक, प्रोड्यूसर के बारे में बताएंगें जिन्होंने जिनके साथ तमाम सुपरस्टार काम करने का सपना देखते हैं. ये फिल्म मेकर अकूत धन दौलत के मालिक भी हैं. जी हां ये कोई और नहीं बॉलीवुड के बेहद फेमस फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं.

आदित्य चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उन्होंने ने अपने पिता यश चोपड़ा के नक्शे कदम पर चलते हुए अपना खुद का एक साम्राज्य बना लिया है. कैमरे के पीछे मैजिक क्रिएट करने के लिए फेमस आदित्य पब्लिकली बहुत कम स्पॉट होते हैं लेकिन वे अपने काम की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

आदित्य चोपड़ा ने बनाई है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
बता दें कि दिवंगत यश चोपड़ा ने 70 के दशक में यशराज फिल्म्स की स्थापना की थी. वहीं आदित्य चोपड़ा ने  पिता की इस कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और आज इसे देश का सबसे बड़ा बैनर बना दिया है. आदित्य चोपड़ा एक ऐसी ताकत हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया हैं और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है.इसी के साथ आदित्य चोपड़ा भारत के सबसे अमीर फिल्म निर्माताओं में से एक बन चुके हैं. यहां तक कि चोपड़ा परिवार की कुल संपत्ति ने बच्चन और कपूर को पीछे छोड़ दिया है.

18 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
बता दें कि आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई 1971 को दिवंगत महान फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे के रूप में हुआ था. बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी. उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. आदित्य चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. उन्होंने अपने पिता के साथ चांदनी (1989), लम्हे (1991), और डर (1993) जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने पिता की परंपरा (1992) और अपनी मां की स्वतंत्र रूप से निर्मित फिल्म आइना (1993) के लिए अपना पहला स्क्रीनप्ले भी लिखा था.


ना सुपरस्टार हैं, ना ही एक्टर, लेकिन बेशुमार दौलत के सामने कुबेर का खजाना भी है फेल, गिनते-गिनते थक जाएंगे, जानें कौन हैं

पिता की विरासत को आगे बढ़ाया
आदित्य चोपड़ा ने अपने सोलो करियर की शुरुआत 23 साल की उम्र में शाहरुख खान और काजोल स्टारर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी. इस फिल्म के वे डायरेक्टर और राइट थे. वहीं उनके पिता यश चोपड़ा ने वाईआरएफ ब्रांड के तहत इसका निर्माण किया था. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ब्लॉकबस्टर बन गई थी. ये फिल्म आदित्य के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी.  बता दें कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली थी.

इसके बाद आदित्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उस लीगेसी को आगे बढ़ाया जो उनके पिता का सपना था. साल 2004 में आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ बैनर के तहत हम तुम, धूम और वीर-ज़ारा का निर्माण किया। तीनों फ़िल्में बड़ी हिट रहीं. आदित्य अब अपने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों से छाए हुए हैं. डायरेक्टर की शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ पिछले साल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी.


ना सुपरस्टार हैं, ना ही एक्टर, लेकिन बेशुमार दौलत के सामने कुबेर का खजाना भी है फेल, गिनते-गिनते थक जाएंगे, जानें कौन हैं

आदित्य चोपड़ा नेट वर्थ
वहीं आदित्य चोपड़ा की नेटवर्थ की बात करें तो डीएनए के मुताबिक, 7200 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ आदित्य चोपड़ा परिवार के सबसे अमीर सदस्य हैं. वह देश के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो यशराज फिल्म्स के चेयरमैन हैं. वह कथित तौर पर 36 करोड़ रुपये मासिक वेतन लेते हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, जिसमें जुहू में तीन बंगले और नवी मुंबई में 8 करोड़ रुपये का एक घर शामिल है. आदि के पास बेहद शानदार कारें भी हैं जिनमें एक बीएमडब्ल्यू और एक रेंज रोवर शामिल है. आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी संग शादी की है और उनकी एक बेटी आदिरा है.

 

ये भी पढ़ें: डांस दीवाने 4 के स्टेज पर माधुरी संग रोमांटिक हुए पति श्रीराम नेने, एक्ट्रेस संग किया डांस, गालों पर किया किस, वीडियो वायरल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
सितबंर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितबंर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति आदित्य ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने भी दे दिया ऐसा जवाब
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा जवाब
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget