एक्सप्लोरर

‘हीरामंडी’ की सक्सेस के बाद भी काम के लिए तरस रही ये एक्ट्रेस, अब छलका दर्द

Aditi Rao Haidri: अदिति राव हैदरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि ‘हीरामंडी’ की सक्सेस के बाद भी उन्हें नया प्रोजेक्ट या काम नहीं मिला है.

Aditi Rao Haidri On Work After Heeramandi: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज़ ‘हीरामंडी’ में अपने दमदार अभिनय से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इस वेब शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति राव ने खुलास किया है कि ‘हीरामंडी’ की सफलता के बावजूद, उन्हें काम नहीं मिला और वे अभी भी एक नई फ़िल्म या शो साइन करने का इंतज़ार कर रही हैं.

हीरामंडी’ की सफलता के बाद भी नहीं मिला काम
दरअसल हाल ही में अदिति राव हैदरी ने लिली सिंह के साथ बातचीत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के सामने आने वाली लगातार चुनौतियों पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘हीरामंडी’ में अपने किरदार के लिए खूब प्यार और तारीफ मिली थी लेकिन उन्हें इस सक्सेस के बाद भी काम के लिए तरसना पड़ रहा है.

दरअसल लिली ने कहा कि जब वुमन सेंट्रिक कहानियां सफल होती हैं, तो उन्हें अक्सर एक्सेप्शन के बजाय नॉर्म के रूप में माना जाता है. अदिति ने इस पर कहा, "हां, ऐसा ही है, आप बिल्कुल सही हैं." उन्होंने आगे बताया कि शो की सफलता के बावजूद, उन्होंने अभी तक कोई नई फ़िल्म या प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है. अदिति ने कहा, "उदाहरण के लिए, हीरामंडी के बाद, यह वंडरफुल था. मुझे बहुत प्यार, बहुत तारीफ मिली. बहुत कुछ. क्या मैंने अपना अगला शो/फिल्म साइन कर लिया है? नहीं. मैंने नहीं किया है. मैं अभी भी इंतज़ार कर रही हूं. " उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत कुछ मिला. लेकिन हाँ, मैं अभी भी इंतज़ार कर रही हूं. "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

हीरामंडी’ में कई कलाकारों ने किया था काम
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित और निर्देशित 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और ताहा शाह बदुशा जैसे कलाकारों की टोली थी. इस वेब शो का प्रीमियर 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था.

अदिति राव हैदरी वर्क फ्रंट
इस बीच, अदिति राव हैदरी जल्द ही इम्तियाज़ अली की सीरीज़ 'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी के साथ नज़र आएंगी.  इसके अलावा उनकी अगली फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' भी आने वाली है, जो फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं.

ये भी पढ़ें:-'हाउसफुल 5' की सक्सेस के बीच फैमिली संग वेकेशन के लिए रवाना हुए अक्षय कुमार, खिलाड़ी कुमार की बेटी नितारा ने लूट ली लाइमलाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget