एक्सप्लोरर

Adipurush BO Collection Day 7: आदिपुरुष' को स्पेशल डिस्काउंट का भी नहीं हुआ फायदा, 7वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

Adipurush BO Collection Day 7: ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली  'आदिपुरुष' की अब बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता हो गई है. रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Adipurush Box Office Collection Day 7: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी बज था. कहा जा रहा था कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट होगी. हालांकि16 जून को सिनेमाघरो में उतरी इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की और फिल्म का ओपनिंग वीकेंड भी काफी शानदार रहा. लेकिन इसके बाद फिल्म के डायलॉग और किरदारों के खराब चित्रण पर विवाद इतना गहरा गया कि इसकी कमाई के घटने का सिलसिला शुरू हो गया.

सोमवार से ‘आदिपुरुष’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं ‘आदिपुरुष’ ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है?

आदिपुरुष’ ने रिलीज के सातवें दिन कितना कारोबार किया?
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवादों में इस कदर उलझ गई है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का गणित ही पूरी तरह गड़बड़ा गया है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने शानदार 86 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था लेकिन अब फिल्म की कमाई के आंकड़े मेकर्स की रातों की नींद उड़ा रहे हैं. दरअसल ‘आदिपुरुष’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. वहीं अब फिल्म के कलेक्शन के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जो बेहद निराशाजनक हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को महज 5.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है. बता दें कि फिल्म की गुरुवार की कमाई बुधवार की तुलना में और कम हो गई है. बुधवार को ‘आदिपुरुष’ ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया था. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 260.55 करोड़ हो गई है.

आदिपुरुष’ को स्पेशल डिस्काउंट का भी नहीं मिला फायदा
‘आदिपुरुष’  ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई बेशक कर ली है लेकिन 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए लागत निकालना मुश्किल लग रहा है. हैरानी की बात ये है कि मेकर्स ने 22 और 23 जून यानी दो दिन के लिए फिल्म के टिकट की कीमत कम कर दी थी और थ्री डी टिकट का प्राइस 150 रुपये कर दिया था लेकिन फिल्म को इस स्पेशल डिस्काउंट का भी कोई फायदा नहीं हुआ और गुरुवार यानी 22 जून को फिल्म का कलेक्शन सबसे कम रहा है.

यह भी पढ़ें-Shweta Tiwari की बाथरूम से तस्वीरें वायरल, पानी में भीगते हुए इस गेटअप में नज़र आईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 9.30 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget