एक्सप्लोरर

Soundarya Birth Anniversary: फिल्मी संसार छोड़ना चाहती थीं ऐश्वर्या, अगले ही दिन दुनिया को कह दिया था अलविदा

Soundarya: वह सिनेमा की दुनिया में एक सितारे की तरह आईं और अपनी चमक बिखेरकर चली भी गईं. बात हो रही है सौंदर्या की, जिनकी आज बर्थ एनिवर्सरी है.

Soundarya Unknown Facts: 18 जुलाई 1972 के दिन कर्नाटक के कोलार में जन्मी सौंदर्या को फैंस आज भी मिस करते हैं. अगर 17 अप्रैल 2004 के दिन एक हादसे में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा न कहा होता तो यकीनन वह फिल्मी जगत का सबसे बड़ा सितारा होतीं. बर्थ एनिवर्सरी स्पेशल में हम आपको सौंदर्या की जिंदगी के उन किस्सों से रूबरू करा रहे हैं, जो आपने शायद ही सुने होंगे. 

पढ़ाई छोड़ एक्टिंग से जोड़ा था नाता

बता दें कि सौंदर्या के पिता एस सत्यनारायण एक्टर, राइटर और प्रॉड्यूसर थे. घर में फिल्मी माहौल मिला, जिसके चलते कम उम्र में ही सौंदर्या को अभिनय में रुचि हो गई. हालांकि, उस वक्त उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. जब वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थीं, तब पहले साल के दौरान उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला. इस फिल्म के लिए सौंदर्या ने एमबीबीएस तक छोड़ दिया. फिल्म का नाम 'गंधर्व' था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म के बाद सौंदर्या रातोंरात स्टार बन गईं और उन्हें तमाम ऑफर मिलने लगे. 

12 साल में कीं 100 फिल्में

बता दें कि सौंदर्या ने तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में काफी फिल्में कीं. अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम में राधा ठाकुर बनकर उन्होंने काफी तारीफ बटोरी थीं. साल 2003 में उन्होंने एक इंजीनियर से शादी की थी. प्रेग्नेंट होने के कारण वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं, लेकिन जिस दिन उन्होंने यह फैसला किया, उसके अगले ही दिन प्लेन क्रेश में उनका निधन हो गया था. सौंदर्या की काबिलियत का आलम यह रहा कि निधन के बाद भी उन्हें कई अवॉर्ड मिले. 

ऐसे हुआ था दर्दनाक हादसा

दरअसल, शादी के एक साल बाद यानी 2004 में सौंदर्या ने राजनीति में कदम रखा. वह भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुई थीं. करीमनगर में होने वाली एक राजनीतिक रैली के लिए सौंदर्या अपने भाई अमरनाथ के साथ फ्लाइट से निकली थीं, लेकिन चंद मिनट बाद हुए हादसे में उनकी मौत हो गई. दरअसल, 17 अप्रैल 2004 के दिन सौंदर्या ने बेंगलुरु से करीमनगर जाने वाला 4 सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट कैसना 180 लिया. फ्लाइट ने सुबह करीब 11:05 बजे बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरी, लेकिन 100 फीट ऊपर जाते ही फ्लाइट ने आग पकड़ ली. इस हादसे में सौंदर्या के साथ उनके भाई अमरनाथ, हिंदू जागरण समिति के सेक्रेटरी रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप मौजूद थे. हादसे में सभी लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.

होटल के रूम में घुसते ही सबसे पहले ये काम करती हैं Deepika Padukone, जानकर सिर पकड़ लेंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget