एक्सप्लोरर

Bollywood की इन सुपरहिट फिल्मों में स्कूटर चलाते नजर आए थे एक्टर

बदलते दौर के साथ बॉलीवुड की फिल्मों का अंदाज भी बदल गया है. अब अधिकतर फिल्मों में एक्टर लग्जरी कारों के साथ नजर आते हैं, लेकिन पहले फिल्मों में स्कूटर का काफी चलन था.

नई दिल्ली: जब भी कोई फिल्म हिट होती है तो उसमें कोई ना कोई ऐसी चीज होती है, जो उसकी यूएसपी बन जाती है. अक्सर फिल्मों के डायलॉग इस मामले में बाजी मार जाते हैं. चाहें 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'उरी' का मशहूर डायलॉग 'हाउ इज द जोश' हो या फिर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का डायलॉग 'पीके हो क्या' हो, लेकिन कई बार डायलॉग के अलावा फिल्म में दिखाए गए गैजेट और व्हीकल भी काफी पसंद किए जाते हैं. आजकल की फिल्मों में अक्सर लग्जरी कारों को दिखाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनकी शान स्कूटर बन गया. इन फिल्मों में स्टार स्कूटर की सवारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. आज आपको ऐसी ही बॉलीवुड की 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे.

सुल्तान

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'सुल्तान' में उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. 2016 में आई इस फिल्म में सलमान खान के स्कूटर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. सलमान और अनुष्का की स्कूटर की सवारी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए.

रांझणा

साउथ के स्टार धनुष और एक्ट्रेस सोनम कपूर की लव स्टोरी वाली फिल्म 'रांझणा' को फैंस की खूब सराहना मिली थी. इस फिल्म में दोनों स्टार की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. साल 2013 में आई इस फिल्म में धनुष और सोनम की जोड़ी को स्कूटर पर देखकर दर्शक काफी खुश हुए थे.

दंगल

रेसलर बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' तो आपने देखी ही होगी. 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म में स्कूटर का अहम रोल रहा. इसमें पहलवान के पिता की भूमिका निभा रहे आमिर खान कई बार फिल्म में स्कूटर की सवारी करते नजर आए.

रब ने बना दी जोड़ी

साल 2008 में आई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टार फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान अक्सर स्कूटर से ऑफिस जाते नजर आए. एक तरह से इस फिल्म में उनकी इमेज ही स्कूटर से जोड़ दी गई. फिल्म की कहानी में भी स्कूटर का काफी जिक्र रहा.

चक दे इंडिया

शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार ' चक दे इंडिया' साल 2007 में रिलीज हुई थी. उस वक्त स्कूटर का क्रेज भी काफी था. फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री स्कूटर के साथ हुई और फिल्म का एंड भी स्कूटर के साथ ही हुआ. दर्शकों ने इसे काफी पसंद भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे का विवेक और माधवन पर तंज

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget