एक्सप्लोरर

सबसे अलग है Aamir Khan की कमाई का फंडा, मेकर्स से फीस के बदले करते हैं ये डिमांड

Aamir Khan Fees: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए बिल्कुल भी फीस नहीं लेते हैं. बल्कि इस शर्त पर मेकर्स के साथ करने के लिए अपनी हामी भरते हैं.

Aamir Khan Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की डिमांड करते हैं, लेकिन आमिर खान (Aamir Khan) की कमाई का फंडा अलग है. वह फिल्मों में काम करने के बदले फीस नहीं बल्कि प्रॉफिट में एक बड़े हिस्से की डिमांड करते हैं. यही वजह है कि उन्हें साइन करने में मेकर्स के पसीने छूट जाते हैं. 

फिल्म करने से पहले रखते हैं ये शर्त

दरअसल, आमिर खान जब भी किसी फिल्ममेकर के साथ काम करते हैं, तो साफ कह देते हैं कि उन्हें फीस नहीं बल्कि फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा चाहिए और वह इसी शर्त के साथ फिल्म में काम करने के लिए अपनी हामी भरते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान फिल्म के प्रॉफिट में 75 फीसदी हिस्सा लेते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

सालों पहले बंद कर दिया फीस लेना

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुद अपने इस बिजनेस फंडा को लेकर खुलकर बात की थी. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए फीस लेना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी फिल्मों के लिए एक भी रुपया नहीं लेता हूं. अगर कोई फिल्म अच्छा बिजनेस करती है, तो सबसे पहले उसे बनाने में जो रकम लगी है, उसकी भरपाई की जाती है. सभी को भुगतान करने के बाद जब लागत वसूल हो जाती है, तो फिर मैं मुनाफे में अपना एक शेयर लेता हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

शर्त के चलते उठाना पड़ता है नुकसान

आमिर ने ये भी बताया कि अपनी इस शर्त के चलते उन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई फिल्म नहीं चलती है, तो इसका मतलब ये है कि मैंने उस फिल्म से कुछ भी नहीं कमाया है, लेकिन किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए. इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं.'

फ्लॉप हुई 'लाल सिंह चड्ढा'

बताते चलें कि आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) साल 2022 के अगस्त महीने में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. उन्होंने फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan) के फ्लॉप होने के बाद चार साल का गैप लिया था. इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर ने कुछ समय तक के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है.

यह भी पढ़ें- Malaika Arora एक आइटम नंबर के लिए लेती हैं मोटी रकम, हर साल बढ़ती जा रही नेट वर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget