एक्सप्लोरर

Aamir Khan Video: लाडली बेटी आयरा को विदा करके मुंबई के लिए रवाना हुए आमिर खान, एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर पैपराजी से मिले एक्टर

Aamir Khan Video: आमिर खान पूरी फैमिली के साथ बेटी आयरा की शादी के लिए उदयपुर गए हुए थे. शादी के बाद अब आमिर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं.

Aamir Khan Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान की नूपुर शिखरे के साथ शादी हो चुकी है. 3 जनवरी को दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी. जिसके बाद डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये कपल फैमिली और दोस्तों के साथ उदयपुर के लिए रवाना हो गया था. उदयपुर में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक फंक्शन हुए थे. बुधवार को आयरा की शादी के बाद अब आमिर खान मुंबई वापस जा रहे हैं. आमिर उदयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. आमिर को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

10 जनवरी को आयरा और नूपुर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. आयरा और नूपुर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. बेटी की शादी में आमिर इमोशनल भी हो गए थे.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर
शादी के बाद बेटी को विदा करके आमिर खान मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. एयरपोर्ट पर आमिर का सादगी भरा अंदाज दिखा. उन्होंने पैपराजी को हाथ जोड़कर ग्रीट भी किया. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई.

लोगों ने किए कमेंट
आमिर खान के वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दयालु. वहीं दूसरे ने लिखा-इंडियन जैकी चैन, ढेर सारा प्यार. एक ने लिखा- ससुर जी. आमिर के वीडियो पर फैंस ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

बेटी की शादी में हो गए थे इमोशनल
आमिर खान का बेटी आयरा की शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में रुमाल से आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आमिर के साथ रीना भी इमोशनल होती नजर आ रही हैं.

संगीत में किया डांस
आयरा की शादी के हर फंक्शन आमिर खान ने खूब एंजॉय किए. संगीत में आमिर ने बेटी आयरा के लिए परफॉर्म किया. साथ ही खूब डांस भी किया. आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बचना ऐ हसीनों गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कौन नचदी गाने पर भी डांस किया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है. 

ये भी पढ़ें: ना शाहरुख खान...ना रणबीर कपूर...ना ही प्रभास, कोरोना महामारी के बाद इस एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर छापे 3000 करोड़, नाम सुन रह जाएंगे शॉक्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget