एक्सप्लोरर

पर्दे पर एक साथ धमाल मचाएगी बाप-बेटे की जोड़ी, 'लाहौर 1947' में शामिल हुए सनी देओल के बेटे करण देओल, निभाएंगे ये रोल

Lahore 1947: 'लाहौर 1947' के जरिए आमिर खान, राजकुमार संतोषी और सनी देओल पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा और अली फजल भी दिखाई देंगे. वहीं अब करण देओल भी इसका हिस्सा बन गए हैं.

Lahore 1947: सनी देओल की अगली फिल्म 'लाहौर 1947' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गदर 2 के बाद से ही फैंस सनी देओल को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं. इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल को कास्ट कर लिया गया है.

करण देओल ने फिल्म पल-पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. वहीं अब करण एक बार फिर पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं. 'लाहौर 1947' को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और ऐसे में उन्होंने करण देओल को फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर बात की. एक्टर ने कहा- 'मुझे खुशी है कि करण देओल ने जावेद के रोल के लिए बहुत अच्छा ऑडिशन दिया है. उनकी नैचुरल मासूमियत और उनकी ईमानदारी बहुत कुछ सामने लाती है.'

आमिर खान ने कही ये बात
आमिर ने आगे कहा- 'करण ने खुद को बहुत अच्छे से एप्लाई किया है, काम किया है, कड़ी मेहनत की, आदिशक्ति के साथ वर्कशॉप की, राज के साथ रिहर्सल की और अपना सब कुछ दिया. जावेद एक बड़ा और बहुत ही चैलेंजिंग हिस्सा है और मुझे यकीन है कि राज संतोषी के डायरेक्शन के साथ करण इसमें कामयाब होंगे.' 

'लाहौर 1947' की स्टारकास्ट
बता दें कि 'लाहौर 1947' के जरिए आमिर खान, राजकुमार संतोषी और सनी देओल पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल लीड किरदार में दिखाई देंगे. उनके साथ प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: Shaitaan Box Office Collection Day 4: 'शैतान' ने तोड़ा 'गोलमाल रिटर्न्स' का रिकॉर्ड, मंडे कलेक्शन में भी जमकर नोट छाप रही फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget