एक्सप्लोरर

रीना दत्ता संग शादी खराब होने के लिए आमिर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ठहराया जिम्मेदार, बोले-'मैं डिप्रेशन में चला गया था'

Aamir Khan: आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने रीना दत्ता संग अपनी शादी खराब होने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहराया.

 

Aamir Khan On His Broken Marriage With Reena Dutta: आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं. सुपरस्टार ने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वहीं हाल ही में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल रहे हैं वहीं एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाए रहे हैं.

एक्टर ने दो शादिया कीं और दोनों ही टूट गई. फिलहाल आमिर खान गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप में हैं. इन सबके बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अपनी शादी टूटने के लिए एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहराया.  

शादी के लिए घर से भाग गए थे आमिर खान-रीना दत्ता
दरअसल आमिर खान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ही रीना दत्ता के साथ उनकी शादी टूटने की वजह बने थे. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ने याद किया कि शादी करने के लिए वे और रीना दत्ता घर से भाग गए थे. अभिनेता ने ये भी खुलाला किया कि भले ही वे भाग गए थे, लेकिन जब वे घर लौटे, तो किसी ने कुछ नहीं कहा, क्योंकि वे उस दिन भारत-पाकिस्तान मैच देखने में बिजी थी.

आमिर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ठहराया पहली शादी टूटने का जिम्मेदार
एक्टर ने कहा, "यह भारत-पाकिस्तान मैच का दिन था. वही मैच जिसमें जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया था. हम वह मैच जीत रहे थे, इसलिए किसी ने नहीं पूछा कि हम इतनी देर तक कहां थे. मैं भी उनके साथ शामिल हो गया और क्रिकेट देख रहा था, हालांकि, जावेद के छक्के ने सब कुछ बर्बाद कर दिया."

आमिर ने आगे बताया कि उन्होंने एक बार मियांदाद से इस घटना का जिक्र भी किया था. एक्टर ने कहा, "एक बार मैं उनसे फ्लाइट में मिला और मैंने उनसे कहा, 'जावेद भाई आपने ठीक नहीं किया. आपने मेरी शादी बर्बाद कर दी.' उन्होंने कहा, 'कैसे?' मैंने कहा, 'उसी दिन आपने छक्का मारा था. डिप्रेशन में चला गया था मैं."

रीना दत्ता से शादी के समय 21 साल के थे आमिर खान
बता दे कि आमिर खान ने जब रीना दत्ता से शादी की थी उस समय उनकी उम्र सिर्फ़ 21 साल थी. आमिर खान के एक्टिंग डेब्यू से पहले दोनों ने 1986 में शादी कर ली थी. जब रीना के परिवार को आमिर से उनकी शादी के बारे में पता चला तो वे इससे खुश नहीं थे.  हालांकि, बाद में दोनों परिवार एक-दूसरे के करीब आ गए थे. लेकिन इस जोड़ी की शादी टिक नहीं पाई थी.

आमिर खान की टूटी दो शादियां
आमिर खान और रीना दत्ता का 2002 में तलाक हो गया था. बाद में, बॉलीवुड अभिनेता ने किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में वे भी अलग हो गए थे.  आमिर खान फिलहाल गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं.अभिनेता ने इस साल की शुरुआत में अपने 60वें बर्थडे के मौके पर सभी को गौरी से मिलवाया था.

ये भी पढ़ें:-क्या ठग सुकेश चंद्रशेखर संग रिलेशनशिप में थीं जैकलीन फर्नांडीस? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget