एक्सप्लोरर

आमिर, आलिया और धनुष ने जीता पहला शंकरभर्नम अवॉर्ड

हैदराबाद : पहले शंकरभर्नम पुरस्कार में अभिनेता आमिर खान, जूनियर एनटीआर और धनुष महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रहे. पुरस्कार समारोह मंगलवार को यहां आयोजित होगा. शंकरभर्नम पुरस्कार की नींव फिल्मकार के. विश्वनाथ के सम्मान में अभिनेत्री तुलसी ने रखी है, जिसके जरिए तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्म उद्योग के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. तुलसी ने पांच फिल्म उद्योगों के कलाकारों को सम्मानित किए जाने की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर बताया, "मेरे गुरु और मार्गदर्शक दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के. विश्वनाथ ने अपने शानदार करियर में उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों फिल्म उद्योग में काम किया है. वह हमारी सिनेमा की एकता के लिए खड़े हुए, जो एक खूबसूरत कलात्मक माध्यम है, जो किसी भौगोलिक सीमा या भाषा से परे है." उन्होंने बताया कि इस साल कार्यक्रम के आयोजन में कम समय बचा होने के कारण चार श्रेणियों में ही पुरस्कार रखे गए हैं, लेकिन अगले साल से और ज्यादा श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. तुलसी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आमिर खान ने हिंदी फिल्म 'दंगल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है. जूनियर एनटीआर ने तेलुगू फिल्म 'जनता गैराज' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम किया है. तमिल फिल्म 'पा पांडी' से निर्देशन में आगाज करने वाले धनुष ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है. मलयालम फिल्म 'ओरु वदक्कन सेल्फी' में शानदार अभिनय के लिए दुलकुएर सलमान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget