एक्सप्लोरर

25 जून को रिलीज होगा अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का ट्रेलर, सामने आया नया पोस्टर

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्ट रिलीज कर दिया गया है साथ ही बताया गया है कि ट्रेलर 25 जून को रिलीज होने वाला है.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इस फिल्म का ट्रेलर 25 जून को रिलीज किया जाएगा. अभी तक इस फिल्म के कई सारे पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं. जिन्हें देखने के सभी को इस फिल्म के ट्रेलर का भी काफी इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को अब सिर्फ 5 दिन और इंतजार करना होगा.

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था. इस फिल्म में भारत के लिए पहला 'गोल्ड' जीतने की चाह रखने वाले एक आदमी के सपने को दर्शाया गया है. पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "वो सपना जो पूरे देश ने एक साथ देखा था. वो सपना जो 1936 में शुरु हुआ था. वो सपना जिसे सच होने में 12 साल लग गए. देखने के लिए तैयार हो जाइए... गोल्ज का ट्रेलर रिलीज हो रहा है 25 जून को."

आपको बता दें कि भारत ने 12 अगस्त 1948 को ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए निर्माता इस साल 15 अगस्त को फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 'गोल्ड' के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है.

रीमा कागती निर्देशित इस फिल्म के साथ टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना आगाज कर रही हैं. फिल्म में मौनी, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा मौनी रॉय इस फिल्म के सात बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget