एक्सप्लोरर

Board Exams 2021: बोर्ड एग्जाम रद्द करने के समर्थन में आगे आए सोनू सूद, शेयर किया वीडियो

Board Exams 2021: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सोनू सूद ने बोर्ड एग्जाम को लेकर कई सवाल उठाए हैं और अन्य कई देशों का उदाहरण दिया है जहां एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं.

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में हैं. सोनू सूद ने इस बार बच्चों के समर्थन में आवाज उठाई है और बोर्ड एग्जाम ऑफलाइन करवाने को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. सोनू सूद ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं ऑफलाइन एग्जाम करवाने का फैसला ठीक नहीं है, एग्जाम का कोई दूसरा तरीका देखना चाहिए.

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर रविवार को वीडियो मैसेज पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'अभी हमारे देश के बच्चे बोर्ड एग्जाम के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इसके लिए तैयार हैं. जबकि सउदी अरब में सिर्फ 600 केस हैं, तो एग्जाम रद्द कर दिए गए हैं. मेक्सिको में सिर्फ 1300 केस हैं और एग्जाम रद्द कर दिए. कुवैत में 1500 कोरोना के मामलों के चलते एग्जाम कैंसल कर दिए गए हैं.'

सोनू ने भारत के बारे में बोलते हुए कहा, 'हमारे देश में सीबीएसई के एग्जाम हो रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि हमारे देश के छात्र और सिस्टम इस समय एग्जाम करवाने के लिए तैयार है. यहां 1 लाख 45 हजार केस रोजाना आ रहे हैं और हम एग्जाम करवाने पर विचार कर रहे हैं, जो बिल्कुल अनुचित है. हमें इंटरनल असेस्टेंट करके इन छात्रों का समर्थन करना चाहिए. जब लॉकडाउन की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ एग्जाम करवा रहे हैं तो मुझे लगता है कि हमें इस छात्रों के समर्थन में आना चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. यहीं वजह है कि उन्हें पंजाब के कोरोना वैक्सीन अभियान का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक्टर से मुलाकात के बाद खुद इस बात की घोषणा की है. अमरिंदर सिंह ने तो यहां तक कहा कि कोई और लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लेने के लिए प्रभावित नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें-

घर पर रहकर Rhea Chakraborty पढ़ रही हैं रवींद्रनाथ टैगोर की किताब, देखें Photo

Anushka Sharma ने तस्वीर शेयर कर भाई करनेश को किया था याद, अब जवाब में भाई ने पूछा एक्ट्रेस से ये सवाल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget