एक्सप्लोरर

Bobby Deol ने किया खुलासा, इस वजह से कभी पापा से नहीं की खुलकर बात

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'आश्रम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'आश्रम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के बेटे बॉबी वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बहुत से पहलुओं पर बात की.

 

बॉबी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो अपने पिता की बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन उन दोनों के बीच दूरियां हैं. उन्होंने कहा, "जब हम दोनों भाई बड़े हो रहे थे उस वक्त पापा अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी थे, इसीलिए हमें उनके साथ समय बिताने का उतना मौका नहीं मिलता था. पहले बाप-बेटे के बीच का रिश्ता आज से काफी अलग हुआ करता था. मैं अपने बच्चों के साथ दोस्त की तरह रहता हूं. हमारे वक्त में पिता से खुलकर बात नहीं किया करते थे. पापा मुझसे अक्सर कहते हैं कि मैं उनसे खुलकर अपनी बात नहीं कहता. वो बहुत बार कहते हैं कि मैं बात किया करूं लेकिन मुझे डर लगता है कि कहीं मुझे डांट ना पड़ जाए.'

View this post on Instagram
 

Happy Anniversary my love ???? #24

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

बॉबी ने आगे कहा, 'मेरा अपने बच्चों के साथ दोस्ती का रिश्ता है. मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे मुझसे बात करने में डरें." आपको बता दें कि बॉबी ने साल 1996 में तान्या आहूजा से शादी की थी. तान्या इंटीरियर डेकोरेशन का बिजनेस चलाती हैं. इसके अलावा वो एक फर्नीचर डिजाइनर भी हैं. तान्या बॉबी की फिल्म 'जुर्म' और 'नन्हे जैसलमेर' में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम कर चुकी हैं. बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं और वो दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं 'हनु-मैन' फेम तेज सज्जा, जानें- वेडिंग डेट से वेन्यू तक की डिटेल्स
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं 'हनु-मैन' फेम तेज सज्जा, जानें- कब और कहां करेंगे वेडिंग?
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget