एक्सप्लोरर

SSR Case: एम्स रिपोर्ट पर भाजपा-कांग्रेस में तू-तू मैं-मैं, एम्स ने खारिज कर दी हत्या की थ्योरी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कदम ने शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस के महागठबंधन सरकार को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि सुशांत की 'हत्या के रहस्य' में ड्रग एंगल जांच को नजरअंदाज कर दिया गया.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने की एम्स की रिपोर्ट आने के एक दिन बाद महाराष्ट्र में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और उद्धव ठाकरे सरकार में सहयोगी सत्तारूढ़ कांग्रेस में रविवार को जुबानी जंग शुरू हो गई. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कदम ने शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस के महागठबंधन सरकार को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि सुशांत की 'हत्या के रहस्य' में ड्रग एंगल जांच को नजरअंदाज कर दिया गया.

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, "औंधे मुंह गिरने के बाद भी भाजपा अपने पैर हवा में रखने की कोशिश कर रही है. उनके चेहरे पर कालिख पुत गई है. लेकिन वे अपने हाथ साफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं."

सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने एनसीबी को राज्य भाजपा के 'ड्रग्स लिंक' की जांच करने के लिए लिखा है, और क्यों ससंदीप सिंह नाम के व्यक्ति ने 53 बार भाजपा कार्यालय में फोन किया था.

सावंत ने कहा, "ड्रग्स की जांच और सुशांत की मौत के बीच में कोई संबंध नहीं है. बीजेपी इसमें पूरी तरह से बेनकाब हो गई है, क्योंकि राज्य सरकार ने एनसीबी को बीजेपी के ड्रग-कनेक्शनों की जांच और खुलासा करने के लिए लिखा है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पांच साल तक इस बारे में क्यों कुछ नहीं किया?"

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री अनिल देशमुख को लिखे पत्र में, कदम ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (बीएनसी) की जांच को लेकर कहा, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित 20 व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है.

कदम ने कहा, "एनसीबी ने बॉलीवुड-ड्रग कार्टेल नेक्सस को बेनकाब करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. बॉलीवुड के साथ यह ड्रग लिंक स्वर्गीय सुशांत की हत्या के रहस्य में महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है."

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इसकी विफलता के लिए 'कम से कम पूरी जिम्मेदारी' लेने और बॉलीवुड-ड्रग चेन के रहस्य को उजागर करने की अनुमति देने का आह्वान किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
'आज मेरा दिल टूट गया...', बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट
शिल्पा राव का बीच परफॉर्मेंस बंद किया माइक, छलका सिंगर का दर्द
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात
जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget