एक्सप्लोरर

Big Boss 14: जान कुमार सानू बोले- छह महीने की प्रेग्नेंट मां को पापा ने दे दिया था तलाक, अब सौतेली बहन ने किया बड़ा खुलासा

बिग बॉस के घर के अंदर केंटेस्टेंट नजर आ रहे कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू की सौतेली बहन शेनॉन घर के बाहर उनका पूरा सपोर्ट कर रही है. एक इंटरव्यू के दौरान शेनॉन ने यह भी बताया कि, उनकी जान से कभी कोई बातचीत नहीं हुई है.

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के सहाबजादे जान कुमार सानू इन दिनों Big Boss के सीजन-14 में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस के घर के अंदर जान कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ के कई सीक्रेट्स दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करते नजर आते हैं. वहीं, घर के बाहर जान की सौतेली बहन शेनॉन उनके सपोर्ट में आ गई है. शेनॉन एक अमेरिकी सिंगर हैं.

कभी नहीं मिली हूं जान से

Spotboye से बातचीत के दौरान शेनॉन ने कहा कि, मैं जान से कभी नहीं मिली हूं. हमारे बीच कभी भी कोई बातचीत नही हुई है. लेकिन मैने जान के बारे में हमारी पहचान के लोगों से काफी कुछ सुना है. शेनॉन कहती है कि क्योंकि वे यूएस बेस्ड हैं इसलिए वे बिग बॉस-14 तो नहीं देख पा रही हैं लेकिन उन्होने ऑनलाइन जान की कई क्लिप देखी हैं. वह कहती हैं कि बिग बॉस-14 में हर कोई जान की पर्सनेलिटी को देख पाएगा. इसलिए, उम्मीद करती हूं कि भविष्य में हम मिलेंगें और बातचीत करेंगें. शेनॉन कहती हैं कि मैने इंस्टाग्राम पर भी देखा है और सभी को लगता है कि जान काफी अच्छा खेल रहे हैं. वह बहुत अच्छे सिंगर भी हैं. मेरी तरफ से जान को बिग बॉस और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

मां ने ही किया पाल पोसकर बड़ा

इधर जान कुमार शानू बिग बॉस के घर के अंदर खुलासा करते नजर आते हैं कि उन्हे उनकी मां ने ही पाल पोसकर बड़ा किया है. वे बताते हैं कि जब उनकी मां 6 महीने की गर्भवती थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. वे कहते हैं कि उनके लिए उनकी मां ने ही मां और बाप का रोल अदा किया है.

कुमार सानू ने की हैं दो शादियां

बता दें कि कुमार सानू ने 80 के दशक के दौरान रीता भट्टाचार्य से शादी की थी. लेकिन साल 1994 में ये जोड़ा अलग हो गया और इन्होने तलाक ले लिया. साल 1994 में कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी रचाई थी. साल 2001 में उन्होने बेटी शेनॉन को गोद लिया. जो अब यूएस में रहती हैं.

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 14 Unseen Video: सिद्धार्थ शुक्ला बोले- ब्वॉयज़ स्कूल से होने के बावजूद मैंने लड़की पटाई, तो ऐसा था मां का रिएक्शन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget