एक्सप्लोरर

Big boss 14: राखी सावंत-राहुल महाजन में जबरदस्त झगड़ा, घटिया बताने पर राखी के फैंस ने दिया ये रिएक्शन

बिग बॉस के घर में कैप्टन विकास गुप्ता और राहुल के बीच होनेवाली बातचीत से राखी को गलतफहमी पैदा हो गई. विवाद बढ़कर झगड़े की शक्ल में सामने आया. दोनों के बीच काफी तू तू मैं मैं हुई और इसमें राहुल ने राखी और उसके फैंस को घटिया बता डाला.

BigG boss 14: कंटेस्टेंट राखी सावंत और राहुल महाजन लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं. राखी राहुल को अपना बेस्ट फ्रेंड बताती रही हैं जबकि राहुल ने इससे इंकार किया है. दोनों के बीच इसी मुद्दे पर पिछली बार झगड़ा हो चुका है, लेकिन ताजा एपिसोड सचमुच दोनों के बीच बहुत खराब साबित हुआ.

राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच जबरदस्त तू तू मैं मैं

घर की ड्यूटी पर राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. कैप्टन विकास गुप्ता और राहुल के बीच होनेवाली बातचीत से राखी को गलतफहमी पैदा हो गई. राखी को लगा कि राहुल उसके साथ ड्यूटी नहीं करना चाहता है और दूसरे पार्टनर की मांग कर रहा है. गार्डन एरिया में बैठे राहुल ने शिष्टतापूर्वक उसका साथ देने को कहा, लेकिन राखी उस पर गुस्से से तमतमा गई और उससे बात नहीं करने की अनिच्छा जताई.

राहुल गलतफहमी के बारे में समझाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन राखी ने कोई ध्यान नहीं दिया. राखी के चिल्लाने से तंग आकर राहुल ने उसे नौटंकीबाज बता डाला और कहा कि उसे उसके निजी जीवन में दखल देने का कोई हक नहीं है. उसने विकास से अपनी ड्यूटी में बदलाव लाने को कहा. ये सुनना था कि राखी ने राहुल पर चिल्लाते हुए कहा कि 'नहीं चाहिए ऐसी दोस्ती, थू है तेरे पर.'

बस फिर क्या था, मामला उस वक्त और बढ़ गया जब राखी ने बातचीत में निक्की को घसीट लिया. राखी के कमेंट्स पर राहुल गुस्से में आ गए और उस पर चिल्लाने लगे. राहुल ने राखी से कहा कि उसकी निजी जिंदगी के बारे में पूछनेवाली कौन होती है? क्या वो उसकी मां है, पत्नी है, बहन है, आखिर कौन है? उसने राखी को स्पष्ट किया उसे कोई हक नहीं है और उसकी मुलाकात स्वंयवर टीवी शो के बाद सिर्फ एक बार हुई थी. राहुल का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ.

राहुल का राखी को घटिया कहना फैंस को गुजरा नागवार

उसने राखी को पागल महिला तक बता दिया. पागल कहने के साथ घटिया भी बताया और यहां तक कहा कि उसके फैंस भी घटिया हैं जो उस जैसे लोगों को सेलिब्रेटी बनाते हैं. राहुल महाजन के बयान पर सोशल मीडिया यूजर जबरदस्त रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने कहा कि घटिया तो राहुल महाजन है. वो दोस्त के नाम पर धब्बा हैं. राखी की तरफदारी करते हुए उसने बताया कि राहुल महाजन की मदद की है. मगर देखो राहुल ने राखी को क्या बदला दिया है. उसने बिग बॉस से राहुल को बाहर करने के साथ फिर नहीं बुलाने की मांग की.

एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "निश्चित रूप से राखी लाउड है, कुछ इरिटेटिंग है, कभी कभी बकवास करती है. लेकिन उसे घटिया कहना उसके संघर्ष को नीचा दिखाना है. विडंबना है कि राहुल महाजन की जिंदगी और सफर को देखकर क्या घटिया नहीं कहा जा सकता?" राखी के समर्थन में एक यूजर ने कहा कि अगर उसका फैन होना घटिया है, तो वो घटिया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना से भी ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget