एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन से शोक में डूबे तमाम सेलेब्स, मनोज बाजपेयी से खेसारी तक की आंखें हुई नम

Sharda Sinha Death: लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से हर कोई सदमे में हैं. बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने भी पोस्ट कर लोक गायिका के निधन पर शोक जताया है.

Sharda Sinha Death: बिहार की  मशहूर लोक गायिका और अपने छठ गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शारदा सिन्हा ने मंगलवार (पांच नवंबर, 2024) को  72 साल की  उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. लोक गायिका ने छठ महापर्व के पहले दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 21 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थी और बीते दिन उनका निधन हो गया. शारदा सिन्हा के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स ने लोकगायिका को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

मनोज बाजपेयी ने भी दी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, " बहुत दुखद समाचार !! अपनी गायिकी से भोजपुरी संगीत और गायिकी को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर ले जाने वाली महान गायिका शारदा जी को नमन ! भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ! ॐ शांति." 

 

शारदा सिन्हा के निधन पर खेसारी लाल यादव की आंखें हुई नम
शारदा सिन्हा के निधन से खेसारी लाल यादव को भी गहरा सदमा लगा है. भोजपुरी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोक गायिका के निधन पर दुख जताया है. खेसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "स्वर के अद्भुत साधिका, लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के निधन के खबर से आंख नम आ मन भारी बा. शारदा जी के आवाज आ सुर से बिहार के माटी के मिठास हर कोई महसूस कइलस. भगवान उहाँके आत्मा के शांति आ परिवार के ई दुख सहन करे के हिम्मत देस. उहाँ खानी दोसर केहू ना होई!

 

शारदा सिन्हा के निधन पर रवि किशन हुए भावुक
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भी शारदा सिन्हा के निधन पर भावुक हो गए. रवि किशन ने एक्स अकाउंट पर लोक गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए. छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे ॐ शांति शांति शांति."

 

मालिनी अवस्थी हुईं रुआंसी
भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी भी शारदा सिन्हा के निधन पर रुआंसी हो गई. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'दीदी आपको कैसे अलविदा कहूं.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malini Awasthi (@maliniawasthi)

निरहुआ भी हुए इमोशनल
भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शारदा सिन्हा के निधन पर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने भी पोस्ट कर लोक गायिका के निधन पर दुख जताया. निरहुआ ने अपनी पोस्ट में लिखा, "लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है. उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था. परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!" 

 

मनोज तिवारी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख
मनोज तिवारी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट की है. उन्होंने अस्पताल से शारदा सिन्हा के अंतिम दर्शन करने की वीडियो भी शेयर की है. मनोज ने लिखा है. "छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज एम्स दिल्ली में किए, दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है." 

 

पवन सिंह भी शारदा सिन्हा के निधन पर हुए भावुक
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह भी शारदा सिन्हा के निधन से भावुक हो गए. पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा, " बिहार की 'स्वर कोकिला' शारदा सिन्हा जी का निधन बेहद दुखद है, ये एक युग का अंत है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. श्रद्धांजलि."

 

 

ये भी पढ़ें:-Singham Again Box Office Collection Day 5: ‘सिंघम अगेन’ 5वें दिन 150 करोड़ के हुई पार, बजट वसूलने से रह गई बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget