एक्सप्लोरर

'बच्चा नहीं हो रहा, कुछ कमी है...', मां नहीं बन पाईं भोजपुरी हसीना तो लोगों ने दिए ऐसे ताने, एक्ट्रेस ने शेयर किया IVF एक्सपीरियंस

Sambhavna Seth On IVF Experience: संभावना सेठ ने हाल ही में अपना आईवीएफ एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मां ना बनने की वजह से लोगों के ताने सुनने पड़ेयॉ.

Sambhavna Seth On IVF Experience: भोजपुरी की सुपरस्टार डांसर संभावना सेठ अब व्लॉगिंग करने लगी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2016 में एक्टर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी. उनकी शादी को 8 साल हो गए हैं लेकिन वे अब तक मां नहीं बन पाई हैं. संभावना ने हाल ही में अपने मां ना बन पाने को लेकर बात की है और अपना आईवीएफ एक्सपीरियंस शेयर किया है.

देबीना बनर्जी के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए संभावना ने कहा- 'जब मेरा आईवीएफ शुरू हुआ था, तब मैं व्लॉगिंग नहीं कर रही थी. लेकिन फिर एक दिन मैंने इसके बारे में व्लॉग करने का फैसला किया, दूसरी वजह ये थी कि लोग मुझे लगातार देख रहे थे इसलिए मैं दिखाना चाहती थी. लोग मेरे शरीर पर कमेंट करते और लिखते रहते कि मेरा वजन कम नहीं हो रहा है, इसलिए मैं उन्हें दिखाना चाहती थी कि मैं किस चीज से जूझ रही थी और मैं उनके स्टैंडर्ड के मुताबिक क्यों नहीं दिख रही थी.'

Preview

'अरे बच्चा नहीं हो रहा है...'
संभावना सेठ ने आगे कहा- 'फिर ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कमेंट किया अरे बच्चा नहीं हो रहा है. बिना इसके पीछे के स्ट्रगल को समझे. हम किसी गांव में नहीं रह रहे हैं. मेरी सेहत को लेकर बहुत सारी दिक्कतें हैं, जिसकी वजह से मैंने सही समय पर शादी नहीं की. मेरी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल था, जब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही थी तो मुझे गुजारा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था और वहां आपको हिंदी के मुकाबले में बहुत कम सैलरी मिलती है. इतना सब कुछ होने के बाद, जब लोगों को लगा कि मैं शादी ही नहीं करूंगी तो मैंने शादी कर ली.'

IVF की नाकामी पर कही ये बात
भोजपुरी की डांसर क्वीन ने फिर कहा- 'मुझे कई असफल आईवीएफ का सामना करना पड़ा है और कई महिलाओं ने मुझसे ऐसी कठोर बातें कही हैं. 'बच्चा नहीं हो रहा, कुछ कमी है.' हां कमी है, हमारी उम्र तो देखो. मुझे नहीं पता कि समस्या क्या है क्योंकि मेरी रिपोर्ट अच्छी है लेकिन फिर भी, आईवीएफ काम नहीं कर रहा है. शुक्र है कि मैं अब इसके बारे में बात कर सकती हूं, पिछले दो सालों से जो चीजें रुकी हुई थीं, वे अब मेरे लिए बेहतर हो रही हैं.'

Preview

'मैंने फिर भी अपना मन बना लिया और...'
संभावना सेठ ने कहा- 'हाल ही में मैंने अपनी मां को खो दिया और हमें एक शादी में शामिल होने के लिए गांव जाना पड़ा क्योंकि अविनाश चाहता था कि मैं इस दुख से आगे बढ़ूं. मैंने फिर भी अपना मन बना लिया और शादी में चली गई, मैंने दुख से बाहर निकलने और उनके साथ खुश रहने का फैसला किया. मैं इसका आनंद लेने की कोशिश करूंगी, लोगों ने इसका हैप्पी साइड देखा लेकिन वहां जो हुआ वो कभी ना भूलने वाला था.'
 
Preview
 
लोगो ने दिए ऐसे ताने
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'कुछ महिलाएं मेरे पास आईं और उनमें से एक ने कहा, 'अब तो बच्चा कर ही लेना चाहिए, हो जाना चाहिए.' अगर ये इतना आसान होता तो मैंने ये कर लिया होता. एक और ने कहा, 'कुछ तो करना पड़ेगा, दिक्कत है तो बता दो. 'तुम्हारी सास को देखो.' जब मैंने उससे पूछा कि वह कौन है, तो वह पड़ोसी थी, रिश्तेदार भी नहीं.'

ये भी पढ़ें: कानों में झुमके, माथे पर बिंदी... साड़ी पहन 'गोल्डन गर्ल' बनीं जाह्ववी कपूर, तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया 'थंगाम' लुक

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget