एक्सप्लोरर

'पवन सिंह को गाने के अलावा और आता ही क्या है', खेसारी लाल यादव ने पावर स्टार से कंपटीशन पर क्यों कही ये बात?

Khesari Lal Yadav Replied Pawan Singh: पवन सिंह ने हाल ही में कहा था कि वे खेसारी को अपना कॉम्पीटिटर नहीं मानते हैं. इस पर अब खेसारी ने रिएक्ट करते हुए कहा कि पवन सिंह को गाने के अलावा आता क्या है.

Khesari Lal Yadav Replied Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के लिए काफी चर्चा में बने रहते हैं. दोनों का अपना-अपना एक अलग फैन बेस है. दोनों के फैंस अक्सर ही अपने चहेते स्टार को बेहतर बताते रहते हैं.

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच दुश्मनी रही है. हालांकि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन ने दोनों के सारे गिले शिकवे दूर करवाकर इनका पैचअप करवा दिया था. हालांकि एक पॉडकास्ट के दौरान पवन सिंह ने खेसारी को अपना छोटा भाई बताया और कहा कि वे खेसारी को अपना कॉम्पिटिटर नहीं मानते हैं. अब पवन सिंह के बयान पर खेसारी ने जोरदार पलटवार किया है.

खेसारी बोले- पवन सिंह के पास गायकी के अलावा है क्या

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

पत्रकार शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में पवन सिंह ने अपनी और खेसारी की राइवलरी को लेकर भी बात की थी. उन्होंने खेसारी को अपना कॉम्पिटिटर मानने से भी इंकार कर दिया था. वहीं अब खेसारी ने भी पवन सिंह को अपना कॉम्पिटिटर नहीं माना है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.

पवन सिंह के बयान पर खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया था. उन्होंने टाइम्स ऑफ अयोध्या से बातचीत में कहा कि, अगर पवन सिंह मुझे कॉम्पिटिटर नहीं मानते हैं तो मैं भी उनको कॉम्पिटिटर नहीं मानता हूं. मैं क्यों मानूंगा उनको कॉम्पिटिटर. गायकी के अलावा उनके पास है क्या जो मैं उन्हें कॉम्पिटिटर मानूं.

मैं आज भी पवन सिंह के पैर छूता हूं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shubhankar Mishra (@theshubhankarmishra)

खेसारी ने आगे कहा कि विषय वो है ही नहीं. वो मेरे बड़े भाई हैं. बड़े भाई के रुप में मैं उनका सम्मान करता हूं. हम जब भी मिलते हैं तो मैं आज भी उनके पैर छूता हूं. उस आदमी के पैर छूना मेरे संस्कार है. वो अगर पवन सिंह नहीं भी होते तो भी मैं उनके पैर छूता. क्योंकि वो मुझसे बड़े हैं.

पवन ने कहा था- खेसारी ज्यादा बोलते हैं

पवन सिंह ने शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में कहा था कि, 'खेसारी क्या है ना कि थोड़े बोलते ज्यादा हैं. क्या है कि जो भी है छोटा भाई है, अगर उसे दो बात बोलकर खुशी मिलती है कि मैंने पवन भैया अच्छी बॉडी बनाया, सिंगिंग का बात किया, एक्टिंग का बात किया. अच्छी बात है. भगवान करे तुम सभी से अच्छा काम करो. पवन सिंह क्या सबसे अच्छा करो. रही बात इंडस्ट्री की राजा कौन है क्या है क्या नहीं कौन स्टार, कौन पावरस्टार है और कौन सुपरस्टार है ये तो जनता बताएगी. हम खुद कहें.'

यह भी पढ़ें: Dave Bautista Weight Loss: डेव बटिस्टा को क्या हुआ, भारी-भरकम शरीर क्यों सूख गया? जानिए उन्हीं की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News
वरिष्ठ पत्रकारों ने समझा दिया कि पुतिन के दौरे से भारत को कितना मिलेगा फायदा ? । Putin India
Indigo की अबतक 550 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल, गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
पीएम मोदी और पुतिन के बीच चली ढाई घंटे की बात में क्या चर्चा हुई ?। Breaking News
PM Modi और Putin के इस प्लान से भारत बन जाएगा सर्वशक्तिमान । Putin India Visit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई...'
पलाश संग शादी टलने के बाद स्मृति का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई'
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
1 दिसंबर से नहीं आ रही पेंशन तो क्या करें, कैसे दोबारा मिलने लगेगा पैसा?
1 दिसंबर से नहीं आ रही पेंशन तो क्या करें, कैसे दोबारा मिलने लगेगा पैसा?
Pesticides In Fruits: सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को खाने से हो रहा कैंसर, इस देश ने जारी कर दी चेतावनी
सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को खाने से हो रहा कैंसर, इस देश ने जारी कर दी चेतावनी
Embed widget