एक्सप्लोरर

Monalisa का खुलासा, सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर आती है पति विक्रांत राजपूत की याद, फिर कही ये बात...

एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस 13 के विजेता की तुलना अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से की. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ उसे उनके पति की याद दिलाते हैं.

नई दिल्ली: भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक बयान दिया है, जो इस समय काफी सुर्खियों में है. लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट ने भोजपुरी एक्ट्रेस से इंस्टाग्राम लाइव चैट के जरिए खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान मोनालिसा ने खुलासा किया कि बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की याद दिलाते हैं.

जब मोनालिसा से पूछा गया कि उन्हें पति विक्रांत की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है तो उन्होंने कहा कि विक्रांत सिद्धार्थ की तरह एकदम स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं. जो बात विक्रांत के दिल में होती है वह मुंह पर बोल देते हैं. वहीं उन्होंने आगे कहा कि पीठ पीछे किसी की बुराई करना उनके पति विक्रांत को भी अच्छा नहीं लगता है.

बता दें कि मोनालिसा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं. सीजन के दौरान घर में ही उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत संग शादी रचाई थी. मोनालिसा को 'बिग बॉस' के दौरान दर्शकों का खूब प्यार मिला था. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलियन से अधिक है.

मोनालिसा 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी एक्टिंग और डांस के दीवानों की संख्या काफी अधिक है. मोनालिसा हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इन दिनों वह लॉकडाउन के चलते पति विक्रांत के साथ घर में टाइम स्पेंड कर रही हैं. दोनों के मजेदार टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. हाल ही में मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह साड़ी पहनकर डांस करती नजर आईं थीं.

ये भी पढ़ें:

Netflix पर 1 मई को रिलीज होगी मनोज बाजपेयी और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर'

Lockdown: दीपक डोबरियाल ने किया स्टाफ से वादा, कहा- कर्ज लेकर भी दूंगा सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
'मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था...', श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget