एक्सप्लोरर

एक्शन थ्रिलर में हाथ आजमाना चाहते हैं आयुष्मान खुराना, करना चाहते हैं रोहित शेट्टी के संग काम

आयुष्मान ने भारत के छोटे कस्बों की अनोखी कहानियों के जरिये लोगों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है.आयुष्मान 2017 में आयी 'बरेली की बर्फी' से हाल ही में आयी फिल्म 'बाला' तक लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं.

आयुष्मान खुराना अब तक लगभग हर तरह की फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन अभी भी उन्हें रोहित शेट्टी स्टाइल की एक्शन थ्रिलर फिल्म का इंतजार हैं. आयुष्मान ने भारत के छोटे कस्बों की अनोखी कहानियों के जरिये लोगों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है और अब वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ फिर दर्शकों के सामने आ रहे हैं. इस फिल्म में वह समलैंगिक प्रेमी की भूमिका में हैं.

आयुष्मान ने पीटीआई भाषा से कहा, “सिनेमाहाल में लोगों को दो घंटे तक फिल्म से जोड़े रखना जरूरी है. कोई सामान्य विषय भी हो , लेकिन अगर फिल्म अच्छी है तो लोग उसे देखेंगे. अब मैं एक्शन थ्रिलर में काम करना चाहता हूं. मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहता हूं. यह मेरे लिए एकदम अलग अनुभव होगा.”

आयुष्मान ने कहा कि रोचक स्क्रिप्ट की खोज में जहां जाना होगा वह जाएंगे, क्योंकि वह ये करना चाहिए और ये नहीं, इसमें विश्वास नहीं करते. आयुष्मान 2017 में आयी 'बरेली की बर्फी' से हाल ही में आयी फिल्म 'बाला' तक लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, “मैं वर्तमान में जीता हूं लेकिन भविष्य के बारे में भी सोचता रहता हूं. मैं हमेशा सोचता हूं कि आगे क्या और इसे लेकर उत्साहित रहता हूं. जो विषय मुझे आजकल मिल रहे हैं वे बेहतरीन हैं. मुझे ‘फोमो’(गुम हो जाने का डर) लगा रहता है. मैं हमेशा चाहता हूं कि विशेष विशेष पर सबसे पहले काम मैं करूं. यही डर मुझे नए-नए विषयों पर काम करने में सक्षम बनाता है.”

श्रीराम राघवन की 'अंधाधुन' और अनुभव सिन्हा की 'आर्टिकल 15' का जिक्र करते हुए आयुष्मान ने कहा कि केवल एक अच्छी पटकथा ही काफी नहीं है बल्कि आसपास देखकर यह पता लगाना होता है कि किन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है. 'अंधाधुन' के लिए आयुष्मान को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है.

उन्होंने कहा, “चाहे आप स्थापित अभिनेता ही क्यों ना हो लेकिन किसी विशेष विषय पर काम मांगने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए. ”

दिलचस्प फिल्में करने की इच्छा के कारण ही आयुष्मान ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के लिए तुरंत हां कर दी. यह फिल्म हिंदी सिनेमा में समलैंगिक संबंधों पर आधारित चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी. आयुष्मान इस फिल्म को समलैंगिक प्रेम कहानी से अधिक लोगों में समलैंगिकता के बारे में जागरूकता फैलाने वाली फिल्म मान रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''हम दो पुरूषों के बीच के समलैंगिक संबंधों पर जोर नहीं दे रहे बल्कि यह एक परिवार की प्रतिक्रिया है जो तब आती है जब उसे पता चलता है कि उनका बेटा गे है. यह दिखाना जरूरी है क्योंकि इस ओर यह हमारा पहला कदम है. हम सीधे 10वां कदम नहीं बढ़ा सकते क्योंकि इस विषय को लेकर लोगों में अभी भी झिझक है.”

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में समलैंगिकता का कभी सच्चा प्रस्तुतीकरण नहीं किया गया. मुख्य धारा की फिल्मों में इसे संवेदनहीनता से हंसी ठिठोली के लिए प्रयोग किया जाता रहा है जिसकी हमेशा से आलोचना की गई है.

View this post on Instagram
 

Jeena yahaan. Marna yahaan. Iske siwaa jaana kahaan.

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

निर्माताओं को आयुष्मान के विपरीत किसी अभिनेता को चुनने में मुश्किल हो रही थी और अंतत: उन्होंने जितेंद्र कुमार को इसके लिए चुना. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' शुक्रवार को रिलीज होगी.

इसके बाद आयुष्मान महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सुजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ' से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’
‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’, निरहुआ से ये क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget