एक्सप्लोरर

Arijit Singh On Lata Mangeshkar: अरिजीत सिंह देंगे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, बोले-अगर मेरी मुलाकात उनसे हुई होती तो...

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह सुरों की कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने वाले हैं. वह एक शो में उनके गाने गाएंगे.

Arijit Singh Tribute To Lata Mangeshkar: मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) एक टेलीविजन रियलिटी शो 'नाम रह जाएगा' (Naam Reh Jayega) में महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष परफोर्मेस के लिए तैयार हैं.
 लता जी के बंगाली और हिंदी गीतों के प्रदर्शनों की सूची के साथ यह उनके लिए एक बहुत ही खास अभिनय है जो पहले कभी नहीं देखा गया था. अरिजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां अदिति सिंह को लता मंगेशकर की आवाज बेहद पसंद थी. अगर वह लता जी से मिलते तो उन्हें अपनी मां के बारे में जरुर बताते.

अरिजीत ने शो में कहा, मेरे पास लता दीदी से जुड़ी कोई पर्सनल यादें नहीं है, क्योंकि मैं उनसे नहीं मिला हूं, लेकिन मेरी मां को उनसे बेहद प्यार था इसलिए मैं लता जी के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, अपनी मां के माध्यम से जानता हूं. उनके बारे में मां से सुनने के बाद मैं लता जी का फैन हो गया.

लता मंगेशकर से नहीं हुई कभी मुलाकात
सिंगर ने कहा, अगर मेरी मुलाकात कभी लता जी से होती, तो उन्हें अपनी मां के बारे में जरुर बताता. हर गाने की अलग-अलग यादें होती हैं, शायद मैंने उनसे कुछ सीखा होता. मुझे नहीं पता कि अगर मैं उनसे कभी मिला होता तो क्या बोलता. मुझे लगता है कि मैं निशब्द होता.

इस गाने पर करेंगे परफॉर्म
अरिजीत 'जो वादा किया वो', 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी', 'दिखाई दिए यूं' जैसे गानों पर परफॉर्म करेंगे. अरिजीत ने कहा, "ये गाने आसान लगते हैं लेकिन जब आप गाते हैं तो आपको एहसास होता है कि यह बिल्कुल भी आसान नहीं हैं. हर गाने से अलग यादें जुड़ी होती हैं."

शो 'नाम रह जाएगा' अरिजीत के लिए गजेंद्र सिंह की वजह से और भी खास है, जो पहले लता मंगेशकर को उनके म्यूजिक रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ इंडिया' में लाए थे. यह एकमात्र टीवी शो था जिसमें दिग्गज गायिका ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.

'नाम रह जाएगा' की मेजबानी सोनू निगम कर रहे हैं, जो अरिजीत को लता मंगेशकर के 'एकलव्य' के रूप में पेश करेंगे क्योंकि युवा गायक ने उन्हें अपना गुरु माना है और उनकी कला के आधार पर उनके कौशल का सम्मान किया है.

'नाम रह जाएगा' का स्पेशल एपिसोड 5 जून को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमृता सिंह और उनकी बेटी के कैसे थे रिश्ते, सारा अली खान ने खुद किया खुलासा, जानें क्या कह दी है बड़ी बात

KGF 2: कल होगा रॉकी भाई का OTT पर राज, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ 2

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद का जिक्र कर कही ये बात
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
'उरी' की सक्सेस से पहले बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम, बोलीं- स्टार किड्स को मिलते रहे मौके
तंग आकर बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम, इन 2 फिल्मों ने बदल दी किस्मत
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget