एक्सप्लोरर

कैंसर से पीड़ित प्रसिद्ध कलाकार अंजुम सिंह का निधन, सांसद डेरेक ओ ब्रायन समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

भारत की पॉपुलर कलाकार अंजुम सिंह का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले 6 साल से भी ज्यादा वक्त से कैंसर से पीड़ित थी. उनके निधन पर टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन, लेखक अशोक वाजपेयी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

नई दिल्लीः प्रसिद्ध भारतीय कलाकार अंजुम सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. वह करीब छह साल से कैंसर से जूझ रही थीं.  वह 53 साल की थीं. कला संग्रहकर्ता 'किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट' ने यह जानकारी दी. नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट ने कहा,"अंजुम सिंह का निधन हो गया है. वह एक शानदार कलाकार थीं. उन्होंने बहादुरपी से लंबे वक्त से कैंसर से जंग की." 2014 में उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था.

अंजुम जाने-माने चित्रकार अर्पिता और परमजीत सिंह की बेटी थीं. उन्होंने शांतिनिकेतन के कला भवन से ललित कला में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की. उनका अंतिम कार्यक्रम 'आई एम स्टिल हेयर' पिछले साल दिल्ली की तलवार गैलरी में हुआ था. इसमें जिन कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया था, वे कैंसर से लड़ने के उनके सफर पर आधारित था.

छह साल से ज्यादा वक्त से कैंसर से पीड़ित

दिल्ली स्थित गैलरी ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “साढ़े छह साल तक कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद आज अंजुम हमें छोड़कर चली गईं. उनके जाने से एक शून्यता आई है जो हमेशा बरकरार रहेगी, लेकिन उनकी कला, उनकी मुस्कुराहट और कैंसर से लड़ने की उनकी दृढ़ता हमेश हमारे दिलों में रहेगी."

किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट-

View this post on Instagram
 

A post shared by Talwar Gallery (@talwargallery)

कवि, कला आलोचक एवं क्यूरेटर रंजीत होसकेटे ने ट्वीट किया, "अंजुम के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. यह भी कोई उम्र थी जाने की. उन्होंने कैंसर से छह साल से ज्यादा समय तक लड़ाई लड़ी. अंजुम की आत्मा को शांति मिले." नादर ने कहा कि सिंह अपने काम के जरिए हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट की संस्थापक ने कहा, “उनके पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं.“

लेखक अशोक वाजपेयी ने जताया दुख

हिंदी के जानेमाने लेखक और रज़ा फाउंडेशन के न्यासी अशोक वाजपेयी ने कहा,"रज़ा फाउंडेशन को अंजुम सिंह के निधन का बहुत दुख है. वह युवा पीढ़ी के विशिष्ट चित्रकार के तौर पर उभरी थीं." वाजपेयी ने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा, "वह जानलेवा बीमारी से लड़ रही थीं. उनके माता-पिता जाने-माने चित्रकार अर्पिता सिंह और परमजीत सिंह हैं, जिन्हें काफी दुख पहुंचा है. रज़ा फाउंडेशन दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं."

टीएमसी सांसद ने डेरेक ओब्रायन ने जताया दुख

राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने ट्विटर पर कहा कि बहुत जल्दी चली गईं. वह भारतीय कला जगत में सबसे होनहार कलाकारों में से एक थीं. अंजुम सिंह उनकी अंतिम कला प्रदर्शनी जिसका शीर्षक 'आई एम स्टिल हेयर' था जो काफी शानदार थी. उनके माता-पिता के प्रति संवेदनाएं."

यहां देखिए डेरेक ओब्रायन का ट्वीट-

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेशी क्रिकेटर के विवाद में कूदीं कंगना, बोलीं- ‘सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता’

Bigg Boss 14: शो छोड़ना चाहती हैं कविता कौशिक, एजाज के साथ लड़ाई के बाद सलमान खान पर लगाए ये आरोप

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान अपकमिंग मूवीज: इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे दबंग खान, उड़ाएंगे गर्दा
सलमान खान अपकमिंग मूवीज: इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे दबंग खान
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट
Box Office: तूफान बनी साउथ की ये मामूली बजट में बनी फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा
तूफान बनी साउथ की ये फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Turkiye Military Power: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
Israel-Iran War Live: मिडिल ईस्ट की जंग रुकवाएगा रूस? पुतिन की ट्रंप से बात के बाद आगे आए लावरोव, अराघची को लगाया फोन
Live: मिडिल ईस्ट की जंग रुकवाएगा रूस? पुतिन की ट्रंप से बात के बाद आगे आए लावरोव, अराघची को लगाया फोन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget